{"_id":"56ff50f24f1c1bdd5ef0010a","slug":"separate-driving-licence-for-bike-and-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक और कार के लिए बनवाना पड़ेगा अलग-अलग डीएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक और कार के लिए बनवाना पड़ेगा अलग-अलग डीएल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:52 AM IST
विज्ञापन
15 अप्रैल से ट्रायल
- फोटो : Demo
सूबे में अब एक ही ड्राइविंग लाइसेंस से लोग बाइक और कार नहीं चला पाएंगे। यानी बाइक और कार का डीएल अलग-अलग बनवाना पड़ेगा। परिवहन विभाग 15 अप्रैल से नई व्यवस्था का ट्रायल करने जा रहा है।
विज्ञापन
एक महीने बाद इसे स्थायी रूप से लागू कर दिया जाएगा। परिवहन आयुक्त के. रवींद्र नायक ने बताया कि सभी संभागीय परिवहन अधिकारियों को शुक्रवार को इस बाबत आदेश भेज दिया गया है।
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2015-16 में करीब 20 लाख दोपहिया और चार लाखें कारें पंजीकृत हुईं। आंकड़े बताते हैं कि दोपहिया वाहन खरीदने वाले 20 लाख लोगों में से महज एक लाख के पास ही बाइक का ड्राइविंग लाइसेंस है,
विज्ञापन
जबकि कार खरीदने वाले चार लाख लोगों में से 18,413 के पास कार चलाने का लाइसेंस है। हालांकि 14 लाख लोग ऐसे हैं जिनके पास कार-बाइक दोनों का डीएल है।