समाजवादी यात्रा पर रवाना यूपी के 837 नागरिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के 857 वरिष्ठ नागरिक बुधवार को समाजवादी श्रवण यात्रा पर जगन्नाथपुरी व कोणार्क के लिए लखनऊ जंक्शन से रवाना हो गए।
इस मौके पर धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय कुमार मिश्र ने झ़ंडी दिखाई। इससे पहले वरिष्ठ नागरिकों का रवींद्रालय में भव्य स्वागत किया गया।
धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा, अगले कुछ महीनों में राज्य सरकार समाजवादी श्रवण यात्रा के तहत वरिष्ठ नागरिकों वैष्णो देवी, स्वर्ण मंदिर, हाजी अली और बोद्धगया के लिए यात्रा आयोजित करेगी। इससे पहले हरिद्वार, ऋषिकेश, अजमेर, पुष्कर, रामेश्वरम् व तिरुपति की यात्राएं आयोजित की जा चुकी हैं।
राज्य सरकार वहन करती है इसका खर्च
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि समाजवादी श्रवण यात्रा पूरी तरह से नि:शुल्क है। इसका सारा खर्च राज्य सरकार वहन करती है।
सफर के दौरान यात्रियों के स्वास्थ्य, सुख-सुविधाएं और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है। यात्रा में शामिल मंगलदास चौरसिया, पृथ्वीनाथ चौहान, विनोद कुमार द्विवेदी, रामवती देवी और किशनचंद गर्ग ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की इस अनूठी योजना को सराहा।
कहा, इससे यूपी के उन वरिष्ठ नागरिकों को लाभ होता है, जो अपने संसाधन से तीर्थयात्रा नहीं कर पा रहे हैं। इस मौके पर धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल भी मौजूद थे।