फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Senior citizen can registration in covin app or ayushman yojna for vaccination

कोविन एप या आयुष्मान वाले अस्पताल में कराएं पंजीयन

Mon, 01 Mar 2021 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Senior citizen can registration in covin app or ayushman yojna  for vaccination
अब 60 पार वालों को लगेगा कोरोना का टीका। - फोटो : ??? ?????
यदि आपकी उम्र 60 साल से अधिक है तो एक मार्च से टीका लगवा सकते हैं। इसके लिए कोविन पोर्टल अथवा आयुष्मान योजना में शामिल राजधानी के 137 चिकित्सालय में पंजीयन कराना पड़ेगा।
विज्ञापन

इसमें 30 सरकारी और 107 निजी अस्पताल हैं। फिलहाल एक मार्च को राजधानी के चार अस्पतालों में 900 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। पंजीकरण के वक्त वही मोबाइल नंबर दर्ज कराएं, जो आपके पास रहता हो।
विज्ञापन

भारत सरकार की ओर से 45 साल से अधिक उम्र वाले उन मरीजों को टीकाकरण में शामिल किया गया है, जिन्हें हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, किडनी की बीमारी, डायलिसिस, लिवर सिरोसिस, श्वांस संबंधी बीमारी, कैंसर पीड़ित, प्लास्टिक एनिमिया, थैलेसीमिया, एचआईवी, मस्कुलर डिस्ट्राफी , एसिड अटैक आदि से पीड़ित लोगों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि चार संस्थान में करीब 900 लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें केजीएमयू 400, लोहिया संस्थान 300, सिविल व शेखर हॉस्पिटल में 100-100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
ये प्रमाण पत्र देना होगा
यदि आपकी उम्र 45 साल से अधिक है और बीमारी से पीड़ित हैं तो जिस चिकित्सक से इलाज करा रहे हैं उनसे बीमारी का प्रमाण पत्र बनाना होगा और पंजीयन के दौरान उसे देना होगा।
पंजीयन नहीं करा पाएंगे तो क्या करेंगे
आयुष्मान योजना में शामिल अस्पतालों में निरंतर पंजीयन चलता रहेगा। ऐसे में यह जरूरी नहीं है कि पहले ही दिन पंजीयन होना जरूरी है। एक-दो दिन बाद भी पंजीयन करा सकते हैं।
यह पहचान पत्र देना होगा
पंजीयन के दौरान आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा जॉब कार्ड, मतदाता पहचानपत्र, पैन कार्ड, बैंक या पोस्ट ऑफिस की पासबुक, पासपोर्ट, पेंशन प्रमाणपत्र, सरकारी कर्मचारी के कार्यालय से जारी पहचान पत्र आदि में से कोई एक दे सकते हैं।
टीकाकरण से पहले यह करना होगा
टीकाकरण वाले अस्पताल में पहुंच कर मोबाइल पर पंजीयन संबंधी मेसेज को दिखाएं। यदि पंजीयन नहीं है तो पंजीयन काउंटर पर जाएं। इसके बाद आपको टीकाकरण काउंटर पर जाना होगा। वहां डॉक्टर आपसे कुछ जानकारी मांगेंगे। इसके बाद टीका लग जाएगा। आपको एक कार्ड मिलेगा, जिसमें यह बताया जाएगा कि अगला टीका कब लगवाना है। टीका लगवाने के बाद 30 मिनट रेस्ट रूम में रुकना होगा।
दिनभर के प्रयास के बाद भी नहीं हो पाया पंजीयन
राजधानी के तमाम लोग कोविन पोर्टल पर पंजीयन कराने के लिए दिनभर परेशान रहे, लेकिन ज्यादातर लोगों का पंजीयन नहीं हो पाया है। टीकाकरण प्रभारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि पोर्टल पर पंजीयन होने वालों का डाटा दिखवाया जा रहा है। सुबह संबंधित अस्पताल में भी पंजीयन होगा। दूसरे दिन अथवा अगले दिन भी पंजीयन जारी रहेगा।

अस्पतालों को ऐसे मिलेगी वैक्सीन
डॉ. एमके सिंह ने बताया कि निजी अस्पतालों को जन आरोग्य के खाते में जाकर वैक्सीन का मूल्य जमा करना होगा। इसके बाद उन्हें एक स्लिप मिलेगी। इसे वे वैक्सीन सेंटर भेजवाएंगे। इस पर संबंधित अस्पताल को वैक्सीन भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed