फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seminar on constitutional rights of women and role of state being organized tomorrow by Mera Rang Foundation

Lucknow: स्त्रियों के संवैधानिक अधिकार और राज्य की भूमिका पर संगोष्ठी कल, मेरा रंग फाउंडेशन कर रहा आयोजन

Fri, 18 Jul 2025 07:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Jul 2025 07:59 PM IST
सार

स्त्रियों के संवैधानिक अधिकार और राज्य की भूमिका पर शनिवार को संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। यह आयोजन मेरा रंग फाउंडेशन की तरफ से किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Seminar on constitutional rights of women and role of state being organized tomorrow by Mera Rang Foundation
स्त्रियों के संवैधानिक अधिकार और राज्य की भूमिका पर संगोष्ठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शनिवार को मेरा रंग फाउंडेशन की तरफ से संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन शाम 4.00 बजे, निशातगंज के कैफी आजमी सभागार में होगा। इसका विषय 'स्त्रियों के संवैधानिक अधिकार और राज्य की भूमिका' रहेगा। यह संगोष्ठी सामाजिक, कानूनी, राजनीतिक और प्रशासनिक पहलुओं पर खुलकर चर्चा का अवसर देगी।

विज्ञापन


फाउंडेशन की संस्थापक शालिनी श्रीनेत ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सिर्फ विमर्श करना नहीं बल्कि एक संवाद की शुरुआत करना है। यह युवाओं, छात्रों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को संवैधानिक अधिकारों और उनकी जमीनी हकीकत से जोड़ सके।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व कुलपति एवं सामाजिक कार्यकर्ता रूपरेखा वर्मा, लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रोफेसर रीता चौधरी, पत्रकार और अल्पसंख्यक महिलाओं की आवाज नाइश हसन, स्त्रियों के यौन उत्पीड़न के लिए कार्यरत मंजरी उपाध्याय, AIDWA की नेशनल ज्वाइंट सेक्रेटरी व जमीनी स्तर पर महिलाओं के अधिकार के लिए कार्यरत मधु गर्ग और सोशल एक्टिविस्ट मीना सिंह समेत अन्य कई अन्य लोग मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed