{"_id":"64bcdf93026f2f26960e6353","slug":"seminar-in-sgpgi-on-econimic-assistance-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सरकारी हों या गैर सरकारी कर्मचारी... पैसे से अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सरकारी हों या गैर सरकारी कर्मचारी... पैसे से अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज
Sun, 23 Jul 2023 01:36 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:36 PM IST
सार
यूपी में सरकार की तरफ से कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं जिससे हर किसी को इलाज की सुविधा मिल सकेगी। जानें, वो योजनाएं जिसके तहत इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
एसजीपीजीआई के अस्पताल प्रशासन विभाग के प्रमुख प्रो. आर हर्षवर्धन के अनुसार सरकारी कर्मचारी हों या फिर गैर सरकारी कर्मी, धन की कमी किसी के इलाज में बाधा नहीं बनेगी। वे संस्थान में आर्थिक सहायता विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय धिराज ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस योजना, आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय आरोग्य निधि, असाध्य रोग निधि, पीए और सीएम केयर फंड जैसी सरकारी योजना के अलावा संस्थान स्तर पर कामधेनु अति निर्धन चिकित्सा सहायता योजनाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जाति के हक का मुद्दा उठाकर अपनी सियासत मजबूत कर रहे राजभर-निषाद, लोकसभा चुनाव बना अग्निपरीक्षा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मिशन 2024: भाजपा की दूसरे दिन की बैठक शुरू, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को लेकर हो रही चर्चा
मरीजों के साथ ही संस्थान के डॉक्टर, रेजिडेंट, स्टाफ नर्स, मेडिकल सोशल वर्कर, जन संपर्क अधिकारी को इन योजनाओं के साथ ही इनमें आवेदन की जानकारी भी दी गई है। संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक वीके पालीवाल ने कहा कि हर व्यक्ति के लिए स्वास्थ्य सहायता योजना समय की मांग है। इन योजनाओं का लक्ष्य विभिन्न सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों का समाधान करना और समृद्ध समाज बनाना है।
निदेशक प्रो. आरके धीमान ने सेमिनार का शुभारंभ किया। इस मौके पर नोडल अधिकारी प्रो. मनोज जैन, नोडल अधिकारी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना से डॉक्टर इंदुश्री, लेखा अधिकारी संजय दुआ, जीएम नीति आदि मौजूद थे।