{"_id":"fd8633bdd3e1188b30d90a665591efd0","slug":"seminar-in-bsnv-pg-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने लिया ओजोन संरक्षण का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने लिया ओजोन संरक्षण का संकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 17 Sep 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओजोन दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को बीएसएनवी पीजी कॉलेज में जूलोजी विभाग की परिषद द्वारा व्याख्यान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसमें मुख्य अतिथि कनाडा से आए डॉ. पंकज तिवारी ने कहा कि ओजोन परत को सबसे अधिक नुकसान एयरकंडीशन व रेफ्रिजरेटर से निकलने वाली कार्बोफ्लोरो कार्बन गैस से होता है।
इसके अलावा ये गैस शरीर पर सुगंध के लिए इस्तेमाल होने वाले डिओड्रेंट में भी इस्तेमाल होती है।
उन्होंने बताया कि पृथ्वी से 6 किलोमीटर की ऊंचाई पर ओजोन लेयर में ऑटोमोबाइल से निकलने वाले पॉल्यूटेंट्स मिलकर उसका क्षरण कर रहे हैं जो कि चिंताजनक है।
इस अवसर पर आयोजित निबंध, स्लोगन, पोस्टर व चार्ट प्रतियोगिताओं में स्टूडेंट्स बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
इन लोगों ने कम से कम एसी का प्रयोग करने की शपथ ली। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बीएसएनवी पीजी कॉलेज के साथ ही भारतीय विद्या भवन डिग्री कॉलेज व डीएवी पीजी कॉलेज के स्टूडेंट्स भी शामिल हुए।
विज्ञापन