फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Selfie points will be made in PM Shri schools

Lucknow News: पीएमश्री विद्यालयों में बनेंगे सेल्फी पॉइंट

Fri, 07 Mar 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 07 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Selfie points will be made in PM Shri schools
रायबरेली। जिले में पीएमश्री विद्यालय योजना के अंतर्गत द्वितीय चरण में चयनित बेसिक शिक्षा विभाग के 12 परिषदीय विद्यालयों में आयोजित मेरा गांव मेरा विद्यालय कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों के साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलेगा। यहां सेल्फी पॉइंट भी बनाए जाएंगे। इसके लिए हर विद्यालय को तीन हजार रुपये का बजट भेजा गया है।
विज्ञापन


बच्चों के विकास में विद्यालय, माता-पिता या अभिभावक और समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षकों, अभिभावकों एवं समुदाय के सक्रिय प्रयासों से बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि एवं सीखने की प्रक्रिया को अधिक समृद्ध बनाया जा सकता है। इसीलिए पीएमश्री विद्यालयों में मेरा गांव मेरा विद्यालय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


राज्य परियोजना निदेशक ने विस्तृत दिशा निर्देश भेजे गए हैं। जिला समन्वयक (सामुदायिक) डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम लगभग चार घंटे का होगा। इसके अंतर्गत मेरा गांव मेरा विद्यालय कार्यक्रम पर आधारित सेल्फी पॉइंट बनेगा, जिसमें अभिभावक अपने बच्चों के साथ फोटो खींच सकेंगे। इससे बच्चों एवं अभिभावकों का विद्यालय के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला समन्वयक के मुताबिक, कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभातफेरी निकलेगी। जिसमें बच्चे अपने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर गांव में लोगों को जागरूक करेंगे। नाट्य मंचन और कहानियों के वाचन में मीना मंच के बच्चे भाग लेंगे। पोस्टर एवं कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। बच्चों एवं अभिभावकों की खेल प्रतियोगिताएं होंगी।


प्रत्येक कक्षा से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। मेरा गांव मेरा विद्यालय कार्यक्रम को भव्य बनाने के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed