फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Selection of more than 54 thousand panchayat sahayak completed

यूपी: 54 हजार से अधिक पंचायत सहायकों का चयन हुआ पूरा, निदेशालय में प्रशिक्षण शुरू

Thu, 18 Nov 2021 11:25 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो लखनऊ Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 18 Nov 2021 11:25 PM IST
सार

पंचायतीराज निदेशालय के ऑनलाइन डेटा के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम तक 54,763 ग्राम पंचायतों में अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है। इनमें से 41,994 के साथ अनुबंध की कार्यवाही भी पूरी हो गई है।

विज्ञापन
Selection of more than 54 thousand panchayat sahayak completed
पंचायत सहायक भर्ती - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश की 58,189 ग्राम पंचायतों में से 54,763 में पंचायत सहायकों का चयन पूरा हो गया है। बाकी ग्राम पंचायतों में चयन की कार्यवाही चल रही है। शासन के निर्देश पर पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी तय कर दिया गया है। चार मंडलों का प्रशिक्षण निदेशालय में जबकि 14 का मंडल स्तर पर होगा। निदेशालय स्तर पर आवासीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है।

विज्ञापन

 

निदेशक पंचायतीराज अनुज कुमार झा ने बताया कि चयनित पंचायत सहायकों के दो दिनी आवासीय प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि बरेली, झांसी, आजमगढ़ व बस्ती मंडलों के 12,048 पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण राज्य स्तर पर हो रहा है। अन्य 14 मंडलों के 46,141 पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण मंडलीय उप निदेशक पंचायत के निर्देशन में होगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रशिक्षकों को 1,250 रुपये प्रति दिवस मानदेय मिलेगा। 14 मंडलों में पंचायत सहायकों के दो दिनी आवासीय प्रशिक्षण के लिए 8.53 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि समस्त चयनित 58,189 पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण दिसंबर तक पूरा हाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed