फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seeds will now be available through e-lottery; book by May 10

Lucknow News: अब ई-लॉटरी से मिलेगा बीज, 10 मई तक करें बुकिंग

Wed, 29 Apr 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Seeds will now be available through e-lottery; book by May 10
लखनऊ। खरीफ-2026 सीजन में कृषि विभाग की सभी योजनाओं में बीज वितरण की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब पहले आओ–पहले पाओ व्यवस्था के बजाय ई-लॉटरी के माध्यम से किसानों को बीज आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी तेग बहादुर सिंह ने बताया कि सामान्य बीज व मिनी किट के वितरण के लिए प्रमाणित व संकर बीज की बुकिंग पोर्टल (https://agriculture.up.gov.in⁠) पर शुरू हो चुकी है। इसकी अंतिम तिथि 10 मई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किसान आवश्यकता के अनुसार पोर्टल पर बीज की बुकिंग कर सकते हैं। अंतिम चयन ई-लॉटरी के जरिये होगा। विभाग ने अधिक से अधिक किसानों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है, ताकि खरीफ सीजन के लिए बीज लिया जा सके। इस संबंध में सभी कृषि अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed