फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seed purchase scam is expected to be of crores, high level inquiry is suggested

बीज खरीद घोटाला कई करोड़ होने की आशंका, उच्चस्तरीय जांच कराने की सिफारिश

Fri, 16 Aug 2019 11:04 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 16 Aug 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
seed purchase scam is expected to be of crores, high level inquiry is suggested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Getty Images
कानपुर में 16.56 करोड़ रुपये के बीज घोटाले की जांच उच्चस्तरीय संस्था से कराए जाने की सिफारिश की जाएगी। विशेष सचिव, कृषि की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसमें बीज खरीद घोटाले का दायरा प्रदेश के तमाम जिलों में फैले होने की आशंका जताई गई है। शासन के एक अधिकारी ने बताया कि उच्च स्तर से मामले की सीबीआई जांच कराने का निर्णय लिए जाने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


कानपुर में बीज घोटाला सामने आने के बाद शासन ने विशेष सचिव, कृषि ब्रजराज सिंह की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित की थी। सूत्रों के मुताबिक, इस कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट करीब-करीब तैयार कर ली है। 
विज्ञापन


कमेटी ने यह सवाल उठाया है कि बीज की वास्तविक आपूर्ति की जांच किए बिना कृषि विभाग ने भुगतान कैसे कर दिया। कमेटी के सदस्य इस नतीजे पर भी पहुंचे हैं कि यह घपला सिर्फ कानपुर तक सीमित नहीं है। अन्य जिलों में भी इस तरह की गड़बड़ की पूरी आशंका है। इसलिए उच्चस्तरीय सक्षम संस्था से जांच करने की आवश्यकता बताई गई है, ताकि पूरे मामले से पर्दा उठ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed