फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SEE : 1.25 lakh applicants apply for

SEE: यहां जानिए, कितने आए आवेदन

Tue, 01 Apr 2014 08:21 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 01 Apr 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
SEE : 1.25 lakh applicants apply for

उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) की ओर से आयोजित होने वाली राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) के लिए अभ्यर्थियों ने शुरूआत में काफी जोश दिखाया लेकिन अब आवेदन की संख्या स्थिर हो गई है।

विज्ञापन


पांच अप्रैल ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख है और अभी तक 1.25 लाख अभ्यर्थियों ने ही फॉर्म भरा है। बीते 15 मार्च को जब ऑनलाइन फॉर्म जारी हुए तो उस समय प्रतिदिन साढ़े बारह हजार के लगभग फॉर्म आ रहे थे।
विज्ञापन


लेकिन अब यह आंकड़ा गिरकर सात हजार के आसपास पहुंच गया है। ऐसे में अब बीते साल 1.94 लाख फॉर्म की संख्या को क्रॉस करना इस बार आसान नहीं लग रहा।

हालांकि यूपीटीयू प्रशासन को भरोसा है कि इस बार आवेदन फॉर्म की संख्या बढ़ेगी। पहली बार यूपीटीयू ने सिर्फ ऑनलाइन व्यवस्था की है।

बीटेक, बीफॉर्मा, बीएचएमसीटी, बीआर्क, एमबीए व एमसीए आदि कोर्सेज में दाखिले के लिए इस बार सिर्फ ऑनलाइन फॉर्म ही जारी किए गए हैं, जबकि पिछले साल ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन फॉर्म देने की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर आखिरी दिनों में स्टूडेंट ने जोश दिखाया तो ऑनलाइन फॉर्म की संख्या बढ़ भी सकती है। फिलहाल, सोमवार को यूपीटीयू में एसईई के परीक्षा केंद्र निर्धारित करने को लेकर एक बैठक हुई।


इसमें अभी स्थिति स्पष्ट न होने के कारण कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया। यूपीटीयू के प्रति कुलपति प्रो. दिवाकर सिंह यादव कहते हैं कि अगर स्टूडेंट्स की संख्या में इजाफा हुआ तो हम परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed