फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Security guard dies after being hit by a roadways bus

Lucknow News: रोडवेज बस की चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Mon, 06 Oct 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 06 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Security guard dies after being hit by a roadways bus
सुजीत कुमार की फाइल फोटो।
लखनऊ। दुबग्गा में रविवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड माल जगनीखेड़ा सैदापुर गांव निवासी सुजीत कुमार (22) को रौंद दिया। इसके अलावा रविवार तड़के माल जिंदाना गांव निवासी रंजीत (30) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दुबग्गा अभिनव वर्मा के मुताबिक सुजीत आलमबाग के सिंगारनगर स्थित फायरबेल कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड थे। रविवार सुबह वह ड्यूटी करके बाइक से घर लौट रहे थे। मछली मंडी के पास काकोरी की ओर जा रही हरदोई डिपो की बस ओवरटेक करते समय सुजीत की बाइक से सामने से टकरा गई। टक्कर से सुजीत बस के पहिये के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक व परिचालक गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने सुजीत की पहचान कर खबर परिजनों को दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि सुजीत के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सुजीत हेलमेट पहने हुए थे। उनके परिवार में भाई पत्नी राजवती और नौ महीने की बेटी है। वह घर में कमाने वाले इकलौते थे।
विज्ञापन

इसके अलावा माल के जिंदाना गांव निवासी मजदूर रंजीत (30) रविवार सुबह चार बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। माल भरावन मार्ग पर घटघटा बाबा देव स्थान के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनके पिता प्रभु ने बताया कि रंजीत अविवाहित थे। वह हरियाणा में रहकर मजदूरी करते थे। एक सप्ताह पूर्व घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक मौके से भाग गया है। केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed