{"_id":"5b53616e4f1c1b3c748b63b7","slug":"security-alert-related-to-kawan-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट, कांवड़ियों के वेश में हो सकते हैं आतंकवादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट, कांवड़ियों के वेश में हो सकते हैं आतंकवादी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
कांवड़ यात्रा को लेकर खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। एजेंसियों का कहना है कि 28 जुलाई से 8 अगस्त तक होने वाली यात्रा में आतंकी कांवड़ियों के वेश में शामिल होकर किसी न किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इस अलर्ट के बाद प्रमुख सचिव और डीजीपी ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान शरारती तत्व माहौल खराब कर सकते हैं। हालांकि अलर्ट में किसी निश्चित स्थान या तारीख का जिक्र नहीं किया गया है। फिर भी संबंधित जिलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार और डीजीपी ओम प्रकाश सिंह खुद मेरठ और वाराणसी में कांवड़ यात्रा के दौरान अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दे चुके हैं। इसके साथ ही स्थानीय एलआईयू को क्रियाशील कर महत्वपूर्ण सूचनाएं जिले के सीनियर पुलिस अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन