{"_id":"68197648f0702516fe002acb","slug":"section-officer-of-secretariat-administration-suspended-for-taking-bribe-in-lucknow-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: घूस लेने पर सचिवालय प्रशासन का अनुभाग अधिकारी निलंबित, सहायक समीक्षा अधिकारी की शिकायत पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: घूस लेने पर सचिवालय प्रशासन का अनुभाग अधिकारी निलंबित, सहायक समीक्षा अधिकारी की शिकायत पर गिरी गाज
Tue, 06 May 2025 08:09 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 06 May 2025 08:09 AM IST
सार
घूस लेने पर सचिवालय प्रशासन के अनुभाग अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। मामले में सचिवालय के ही सहायक समीक्षा अधिकारी ने शिकायत की थी। उनकी शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
घूस लेने पर अनुभाग अधिकारी निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ में सचिवालय प्रशासन के अनुभाग अधिकारी ने सचिवालय के ही सहायक समीक्षा अधिकारी से चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित पत्रावली चलाने के लिए 20 हजार रुपये घूस लिए। वह पांच हजार रुपये की और मांग कर रहा था। इसकी शिकायत पर सचिवालय प्रशासन ने संबंधित अनुभाग अधिकारी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
सचिवालय प्रशासन के अनुभाग 9 में तैनात अनुभाग अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक समीक्षा अधिकारी जयशंकर यादव से चिकित्सा प्रतिपूर्ति की फाइल चलाने के लिए रिश्वत मांगी थी। जयशंकर ने इसकी शिकायत की और साक्ष्य के रूप में फोन पर हुई बात का रिकॉर्ड पेश किया।
विज्ञापन
अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए
सचिवालय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव के रविंद्र नायक ने इस पर गंभीर रुख अपनाते हुए अनुभाग अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय को निलंबित कर अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान संतोष सचिवालय प्रशासन के अनुभाग एक से संबद्ध रहेंगे। इस दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन