फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   secretariat workers should get pension and other pays on the day of retirement, yogi orders

सीएम का निर्देश : सचिवालय कर्मियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही हो पेंशन व सभी देय का भुगतान

Sun, 14 Jul 2019 01:39 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sun, 14 Jul 2019 01:39 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर सचिवालय प्रशासन विभाग ने शुरू की कार्यवाही
  • सेवानिवृत्ति या मृतक कर्मी से जुड़े सभी लंबित मामले दो महीने में निपटाएंगे

विज्ञापन
secretariat workers should get pension and other pays on the day of retirement, yogi orders
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सचिवालय के सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मियों को पेंशन व सेवानिवृत्ति से जुड़े अन्य लाभ सेवानिवृत्ति तिथि पर ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह मृत कर्मियों के आश्रितों को पेंशन व अन्य लाभ भी दिलाने को कहा है।

विज्ञापन


शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री चाहते हैं कि सचिवालय, जहां से सरकार चलती है, वहां की व्यवस्था से पूरे प्रदेश को अच्छे काम का संदेश जाना चाहिए। मगर, समय-समय पर यहां ऐसे मामले सामने आते हैं, जिससे सरकार की छवि खराब होती है। स्थिति ये है कि सचिवालय कर्मी रिटायरमेंट के बाद अपने ड्यूज के लिए भटकते नजर आते हैं। मृतक आश्रितों को नियुक्ति व अन्य भुगतान के लिए दर-दर भटकना और शोषण का शिकार होना पड़ता है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों सचिवालय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक में सचिवालय प्रशासन विभाग को इस व्यवस्था में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए हैं। इस संबंध में विभाग की ओर से विस्तृत दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहला, सेवानिवृत्ति के भुगतान के जितने भी मामले लंबित हैं, मुख्यमंत्री ने उन सभी को अभियान चलाकर दो महीने के भीतर निस्तारित करने का निर्देश दिया है। इसी तरह सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को पेंशन, ग्रेच्युटी, जीपीएफ, सामूहिक जीवन बीमा आदि का भुगतान सेवानिवृत्ति की तिथि पर ही देने की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। 

मृत कर्मी के परिवार में मृतक आश्रित को नौकरी व कर्मी के परिजनों को उसके देय के भुगतान की व्यवस्था की भी पारदर्शी प्रणाली स्थापित कर कार्यवाही को कहा गया है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में कार्यवाही शुरू करते हुए कर्मचारियों के लंबित मामलों के निस्तारण के लिए कई महत्वपूर्ण सूचनाएं मांग ली हैं। 

इससे प्रत्येक कर्मी का सेवा रिकॉर्ड दुरुस्त रहेगा और कर्मी की सेवानिवृत्ति या किसी अनहोनी पर उसके परिजनों की तय समय में सहायता में मदद मिलेगी।

ये सूचनाएं मांगीं

  • सभी तरह से सेवा पुस्तिका पूर्ण या नहीं।
  • जीपीएफ पासबुक का ब्योरा अपडेट है या नहीं।
  • लंबित अनुशासनिक कार्यवाही का ब्योरा।
  • लंबित अभियोजन स्वीकृति का ब्योरा।
  • सेवारत व सेवानिवृत्ति कर्मी की लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति।
  • सेवानिवृत्त कार्मिकों के सेवा देयकों के भुगतान की स्थिति।
  • सेवानिवृत्त कार्मिकों के पेंशन पुनरीक्षण की स्थिति।
  • कार्मिकों के लंबित एसीपी की स्थिति।
  • कार्मिकों के किए गए स्थानांतरण के अनुपालन की स्थिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed