फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   secondary sports strategy

Lucknow News: माध्यमिक की खेलकूद के लिए बनी रणनीति

Mon, 31 Jul 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 31 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
secondary sports strategy
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने वर्ष 2023-24 की खेलकूद प्रतियोगिताओं का कैलेंडर सोमवार को जारी कर दिया है। इसके अंतर्गत अगस्त, सितंबर और अक्तूबर महीने में अलग-अलग खेलों के मुकाबले कराए जाएंगे। पहले जोन (क्षेत्रीय) स्तर की प्रतियोगिता, फिर जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी। बालक-बालिकाओं की 14 वर्षीय (सब जूनियर), 17 वर्षीय (जूनियर) और 19 वर्षीय (सीनियर) वर्ग में प्रतियोगिता होगी। एथलेटिक्स की जनपदीय प्रतियोगिता 11 से 13 अक्तूबर तक पुलिस लाइन में होगी।
विज्ञापन

जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत 15 वर्षीय बालक एवं 17 वर्षीय बालक-बालिका नेहरू हॉकी मुकाबला 7-8 अगस्त एवं तीनों वर्ग की बालक-बालिका तैराकी मुकाबला 10-11 अगस्त को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, तीनों वर्गों का बालक-बालिका ताइक्वांडो मुकाबला रायन इंटरनेशन स्कूल, 14 एवं 19 वर्षीय ओपेन हॉकी बालक-बालिका मुकाबला 16-17 अगस्त, तीनों वर्गों का बालक-बालिका कराटे मुकाबला मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। रायन इंटरनेशनल स्कूल में 22-23 अगस्त को 14 व 19 वर्षीय बालक-बालिका बास्केटबाल, बैसवारा इंटर कालेज लालगंज में 24-25 अगस्त को 14 वर्षीय बालक व 19 वर्षीय बालक-बालिका फुटबाल, बाल विद्या मंदिर गंगागंज में 28-29 अगस्त को 14 व 19 वर्षीय बालक-बालिका खो-खो होगी।
विज्ञापन

मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 1-2 सितंबर को 14 व 19 वर्षीय बालक-बालिका का टेबल टेनिस, 3-4 सितंबर को 14 व 19 वर्षीय बालक-बालिका का वॉलीबाल, राजेंद्र इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट्स खागीपुर सड़वा में 6-7 सितंबर को तीनों वर्ग के बालक-बालिका की राइफल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इसी तरह मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 8-9 व 14-15 सितंबर को क्रिकेट, 11-12 सितंबर को कबड्डी, सेंट पीटर्स स्कूल में 18-19 सितंबर को हैंडबॉल, रिजवी मेमोरियल लालगंज में 20-21 सितंबर को बॉक्सिंग, 22-23 सितंबर को जूडो, रायन इंटरनेशनल स्कूल में 22-23 सितंबर को तीरंदाजी, मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 25-26 सितंबर को कुश्ती, भारोत्तोलन, 27-28 सितंबर को जिम्नास्टिक प्रतियोगिता होगी। जनपदीय से पहले क्षेत्रीय (जोन) स्तरीय प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
खेल के बेहतर क्रियान्वयन के लिए नौ सदस्यी खेल कोर कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल और आठ शारीरिक शिक्षा शिक्षक शामिल हैं। शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता और शिक्षकों में महात्मा गांधी इंटर कालेज के मंगल चरण रावत, श्री गांधी विद्यालय बछरावां के मंजूरुल हक, जीजीआईसी शहर की माधवी शुक्ला, जीजीआईसी गुरगुजपुर की कल्पना कुमारी, जीआईसी अटौरा बुजुर्ग के मो. अनीस, आरसीएस इंटर कालेज महराजगंज के त्रिपुरेश त्रिपाठी, राजकीय हाईस्कूल जनई के प्रदीप पांडेय शामिल हैं।


जिले के प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय की प्रतिभागिता खेलकूद में जरूरी है। माध्यमिक क्रीड़ा सचिव ने बताया कि हर विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को न्यूनतम दो खेलों में भाग लेना है। जो विद्यालय ऐसा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ जांच कराई जाएगी। पिछले वर्षों में कई स्कूलों ने खेलकूद में कतई रुचि नहीं ली। खासकर वित्तविहीन विद्यालयों से बच्चे कम ही आते हैं। इस बार जरूरी है कि खेलकूद की हर प्रतियोगिता में सभी विद्यालयों के बच्चे आएं, जिससे प्रतिभाएं निखर कर सामने आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed