{"_id":"5de9e8068ebc3e54d3466665","slug":"second-time-date-extended-for-haj-now-apply-till-17-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : हज के लिए दूसरी बार बढ़ी तारीख, अब 17 तक करें आवेदन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : हज के लिए दूसरी बार बढ़ी तारीख, अब 17 तक करें आवेदन
Fri, 06 Dec 2019 11:03 AM IST
Trainee Trainee
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
हज का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश से हज पर जाने वाले अब 17 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। हज आवेदन की रफ्तार सुस्त होने से हज कमेटी ऑफ इंडिया ने अंतिम तिथि में दूसरी बार 12 दिन का इजाफा किया है। पहले हज आवेदन की अंतिम तिथि 5 दिसंबर थी।
विज्ञापन
इस बार हज आवेदन की सुस्ती का आलम यह है कि 5 दिसंबर तक सिर्फ 24 हजार 500 लोगों ने ही आवेदन किया है। जबकि हज कमेटी ने प्रदेश को हज सीटों का शुरुआती कोटा 30 हजार 237 निर्धारित किया है। ऐसे में हज कोटे से कम आवेदन को देखते हुए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने आवेदन की अंतिम तिथि को दोबारा बढ़ाया है।
विज्ञापन