फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Second term of Modi government dedicated to development and welfare.

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में विकास व कल्याण को मिली रफ्तार: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव

Sun, 31 May 2020 02:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 31 May 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
Second term of Modi government dedicated to development and welfare.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर भाजपा ने फेसबुक लाइव सभा के साथ सरकार के एक साल के काम जनता को बताने का वर्चुअल अभियान शुरू कर दिया। इसके तहत रविवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने कार्यक्रम मन की बात में अपनी सरकार के किए गए कामों का जिक्र किया।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर कार्यकर्ताओं की तरफ से प्रधानमंत्री सहित पूरे केंद्रीय मंत्रिमंडल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूसरे कार्यकाल के पहले साल में विकास व कल्याण के कार्यक्रम को रफ्तार मिली।
विज्ञापन


तीन तलाक, अनुच्छेद 370 व 35ए सहित कई ऐतिहासिक फैसले जमीन पर उतरे। राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त हुआ। कोरोना संकट के दौरान भी सरकार व संगठन ने जरूरतमंदों के भोजन, दवाई, रोजगार और छत की चिंता करके यह बताने की कोशिश की कि सेवा का एक माध्यम राजनीति भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कल से जिलों में वर्चुअल सभाएं

अभियान के तहत भाजपा 1 जून से सभी 98 संगठनात्मक जिलों में वर्चुअल सभाओं के जरिये केंद्र सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाएगी। साथ ही कोविड-19 से बचाव एवं राहत के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं, आर्थिक घोषणाओं की लोगों को जानकारी दी जाएगी।

इन वर्चुअल सभाओं में डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षक और व्यापारी सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे। सभाओं को पार्टी के पदाधिकारियों सहित केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री व वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed