फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   second phase of timetable of pre-tenant and post-tenant scholarship schemes for students in UP has started

UP : नौ से 12वीं तक के छात्रों के लिए खुशखबरी, प्रदेश सरकार के इस कदम से मिलेगा लाभ; पढ़ें पूरी जानकारी

Sat, 09 Nov 2024 12:26 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Nov 2024 12:26 AM IST
सार

छात्र 15 जनवरी तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रों के लिए पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं की समय सारिणी का दूसरा चरण शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
second phase of timetable of pre-tenant and post-tenant scholarship schemes for students in UP has started
Scholarship, छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्रों के लिए पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं की समय सारिणी का दूसरा चरण शुरू कर दिया गया है। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बताया कि राज्य में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों और अन्य उच्च कक्षाओं के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं का द्वितीय चरण जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


द्वितीय चरण की समय सारिणी के अनुसार 31 दिसंबर तक सभी शिक्षण संस्थानों को मास्टर डाटा में सम्मिलित किया जाएगा। इसके बाद पांच जनवरी तक विश्वविद्यालय व संबद्धता एजेंसियों और जिला विद्यालय निरीक्षकों द्वारा फीस का सत्यापन पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


इस योजना के तहत कक्षा 9-10 के छात्रों के लिए पूर्वदशम छात्रवृत्ति और कक्षा 11-12 के छात्रों के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति के आवेदन 15 जनवरी तक किए जा सकते हैं। इसके बाद 18 जनवरी तक शिक्षण संस्थानों को छात्रों के आवेदन सत्यापित करने और आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed