फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   second day police cut 35 chalan

दूसरे दिन भी चला पुलिस का अभियान, ३५ का काटा गया चालान

Tue, 12 Jan 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
second day police cut 35 chalan
इंदिरानगर में दूसरे दिन भी चला अभियान, 35 का काटा चालान
विज्ञापन

लखनऊ। इंदिरानगर के सी-ब्लॉक में रविवार को अमर उजाला की ओर से पुलिस चौपाल के आयोजन के बाद से पुलिस ने यहां का अभियान चला रखा है। मंगलवार को विशेष अभियान के दूसरे दिन पुलिस ने शालीमार, आम्रपाली, भूतनाथ, बी-ब्लॉक में पार्क आसपास व शराब की दुकानों के बाहर खड़े लोगों को भगाया। इस दौरान 35 का चालान भी काटा। शराब दुकान के संचालकों चेतावनी दी।
प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर प्रशांत मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को शाम 6 बजे से इलाके में गश्त शुरू कर भूतनाथ मार्केट, बी-ब्लॉक, शालीमार चौराहा, आम्रपाली और सर्वोदय नगर के आसपास अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की गई। वहीं दुकानदारों को हिदायत दी कि सड़क पर कब्जा मिला तो कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शराब की दुकानों के बाहर भीड़ देख लोगों को खदेड़ते हुए दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि दुकान के बाहर कोई शराब पीते मिला तो लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े करने वाले 35 लोगों का ई-चालान काटा गया। बी-ब्लॉक पार्क के पास संदिग्ध लोगों को फटकार लगाते हुए उनके नाम व पते नोट किए। उन्हें हिदायत दी कि बिना काम के पार्क के आसपास घूमने पर कार्रवाई की जाएगी। गश्त में अतिरिक्त निरीक्षक कुलदीप सिंह सेंगर, भूतनाथ चौकी प्रभारी दिनेश पांडेय, सर्वोदय नगर चौकी प्रभारी शिवमंगल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed