फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Second day of menka gandhi in sultanpur.

सुल्तानपुर: सदस्यता अभियान पर कार्यकर्ताओं से बोलीं मेनका गांधी, हर बूथ पर पांच पौधे लगाएं

Sun, 07 Jul 2019 07:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 07 Jul 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
Second day of menka gandhi in sultanpur.
सुल्तानपुर में सांसद मेनका गांधी - फोटो : amar ujala

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने रविवार को तहसील दिवस की शिकायतों के निस्तारण पर सवाल उठाया। कूरेभार क्षेत्र में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण कम हो रहा। मीडिया व आमलोग इसकी जानकारी मुझे दें। प्रशासनिक अधिकारियों की सुस्ती पर कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


जिले के दो दिवसीय दौरे पर आईं पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद मेनका गांधी ने सोमवार को सात गांवों में नुक्कड़ सभाओें को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिले की इकलौती चीनी मिल की दशा में सुधार के लिए प्रयास जारी हैं। इसमें करीब डेढ़ साल लगेंगे। चीनी मिल की क्षमता बढ़ाने व डिस्टलरी प्लांट लगाने में करीब 550 करोड़ का खर्च आएगा।
विज्ञापन


उन्होंने पार्टी के सदस्यता अभियान पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर सौ सदस्य बनाए जाने हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री की ओर से प्रत्येक बूथ पर पंचवटी की स्थापना की करने का आह्वान लोगों से किया। कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर आम, महुआ, जामुन, पीपल व नीम का पौधा लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed