{"_id":"6718241aa8a8dc388c005884","slug":"seats-vacant-in-chhapras-special-vande-bharat-express-lucknow-news-c-13-1-lko1029-924883-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छपरा की स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस में सीटें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छपरा की स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस में सीटें खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। दीपावली पर बिहार जाने वाली नियमित ट्रेनों में टिकट के लिए मारामारी मची है। अधिकतर ट्रेनों में वेटिंग चल रही है, वहीं लखनऊ से छपरा के लिए शुरू की गई स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस में लगभग सारी सीटें खाली हैं।
25 अक्तूबर से आठ नवंबर तक इस ट्रेन का संचालन होगा। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन की जानकारी का अभाव व टिकट महंगा होने से बुकिंग नहीं हो रही है।
चारबाग स्टेशन से 02270 स्पेशल दोपहर 02:15 बजे चलकर शाम 04:05 बजे सुल्तानपुर जंक्शन, 06:20 बजे वाराणसी जंक्शन, 07:33 बजे गाजीपुर सिटी, रात 08:23 बजे बलिया, 08:55 बजे सुरेमनपुर होते हुए रात 09:30 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी।
इस ट्रेन का लखनऊ से छपरा तक चेयरकार का किराया 1780 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का 3125 रुपये है। वहीं, राजधानी एक्सप्रेस के थर्ड एसी का किराया 1550 और फर्स्ट एसी का किराया 2565 रुपये है। छपरा तक पहुंचने में दोनों लगभग बराबर समय ही ले रही हैं।