फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seats fixed for dimple and mulayam for lok sabha elections 2019

मुलायम और डिंपल की सीटें तय, अखिलेश के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के लगाए जा रहे कयास

Sat, 09 Mar 2019 01:03 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 09 Mar 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
seats fixed for dimple and mulayam for lok sabha elections 2019
डिंपल यादव और मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
सांसद डिम्पल यादव को चुनाव नहीं लड़ाने की घोषणा से पलटते हुए समाजवादी पार्टी ने उन्हें फिर कन्नौज से उम्मीदवार बनाया है। इससे अटकलें तेज हो गई हैं कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कहां से चुनाव लड़ेंगे। नौ उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही सपा की कांग्रेस व शिवपाल सिंह यादव से तल्खी बढ़ने के संकेत हैं।
विज्ञापन


सपा के लिए परिवार में संतुलन साधने की भी चुनौती है। सपा ने जिन 9 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं, उनमें भले ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं लेकिन दो और दावेदारों को लेकर अभी उसने पत्ते नहीं खोले हैं। इनमें मैनपुरी के मौजूदा सांसद व बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के दामाद तेजप्रताप यादव और मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव शामिल हैं।
विज्ञापन


मैनपुरी से तेजप्रताप का टिकट काट दिया गया। माना जा रहा है कि उनके लिए कोई नई सीट तलाशी जा रही है। अपर्णा ने चुनाव लड़ने की इच्छा जरूर जताई है लेकिन कह चुकी हैं कि इस संबंध में उनकी भैयाजी (अखिलेश यादव) से कोई बात नहीं हुई है। संभल से मुलायम परिवार के किसी और सदस्य को चुनाव लड़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर्णा ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई

seats fixed for dimple and mulayam for lok sabha elections 2019
अपर्णा यादव
सपा ने जिन 9 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं, उनमें भले ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं लेकिन दो और दावेदारों को लेकर अभी उसने पत्ते नहीं खोले हैं। इनमें मैनपुरी के मौजूदा सांसद व बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के दामाद तेजप्रताप यादव और मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव शामिल हैं।

मैनपुरी से तेजप्रताप का टिकट काट दिया गया। माना जा रहा है कि उनके लिए कोई नई सीट तलाशी जा रही है। अपर्णा ने चुनाव लड़ने की इच्छा जरूर जताई है लेकिन कह चुकी हैं कि इस संबंध में उनकी भैयाजी (अखिलेश यादव) से कोई बात नहीं हुई है। संभल से मुलायम परिवार के किसी और सदस्य को चुनाव लड़ाया जा सकता है।

अखिलेश के आजमगढ़ से लड़ने की चर्चाएं

seats fixed for dimple and mulayam for lok sabha elections 2019
अखिलेश यादव
सपा में इन दिनों सर्वाधिक चर्चा इस बात को लेकर है कि अखिलेश यादव कहां से चुनाव लड़ेंगे? दरअसल, उन्होंने कहा था कि डिम्पल यादव 2019 में चुनाव नहीं लड़ेंगी। अखिलेश ने खुद कन्नौज से चुनाव लड़ने का संकेत दिया था। अब डिम्पल को एक बार फिर कन्नौज से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अखिलेश यादव कोे आजमगढ़ से चुनाव लड़ाए जाने चर्चाएं जोरों पर हैं। सपा-बसपा गठबंधन के लिए इस सीट को बहुत मुफीद माना जा रहा है। 2014 में मुलायम यहां से सांसद चुने गए थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी आजमगढ़ जिले की 10 में से 9 सीटों पर सपा-बसपा के उम्मीदवार विजयी रहे थे। प्रदेश भर में चली भाजपा की लहर यहां बेअसर रही थी। उसे केवल एक सीट ही मिल सकी थी।

 

बदायूं में आमने-सामने आई कांग्रेस-सपा

seats fixed for dimple and mulayam for lok sabha elections 2019
सपा - फोटो : amar ujala
बदायूं से मुलायम के भतीजे धर्मेन्द्र यादव सांसद हैं। वह लगातार यहां से जीतते रहे हैं। कांग्रेस ने बदायूं से पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता सलीम शेरवानी को प्रत्याशी बनाया है। बदायूं में मुस्लिम मतों की तादाद अच्छी है। इनके लिए सपा व कांग्रेस दोनों ही दावेदारी करेंगी, ऐसे में उनके रिश्तों में तल्खी आने की संभावना है।

शिवपाल भी बढ़ाएंगे सिरदर्दी

seats fixed for dimple and mulayam for lok sabha elections 2019
शिवपाल सिंह
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने फिरोजाबाद से चुनाव लड़ने का एलान किया है। सपा ने इस सीट पर मौजूदा सांसद और रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय को उम्मीदवार बनाया है। यहां चाचा-भतीजे के बीच जंग होगी। कुछ और सीटों पर शिवपाल की पार्टी सपा का सिरदर्द बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed