फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seat allotment for BBA-LLB and BBA Tourism released.

Lucknow News: बीबीए-एलएलबी और बीबीए पर्यटन का सीट आवंटन जारी

Tue, 08 Sep 2026 01:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Seat allotment for BBA-LLB and BBA Tourism released.
लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रवेश सत्र 2026-27 के तहत बीबीए-एलएलबी (इंटीग्रेटेड पांच वर्षीय) की आठवीं और बीबीए (टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी) की नौवीं सीट आवंटन सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से सात सितंबर को जारी सूचना में बताया गया कि रिक्त सीटों के सापेक्ष मेरिट के आधार पर सीट आवंटन किया गया है। विवि की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर भी यूजी सीट आवंटन से संबंधित सूचनाएं जारी की जा रही हैं। अभ्यर्थी सात सितंबर को दोपहर दो बजे के बाद अपने एप्लीकेशन फॉर्म नंबर की सहायता से सीट आवंटन देख सकते हैं। आवंटित सीट स्वीकार करने वाले अभ्यर्थियों को आठ सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन सीट कन्फर्मेशन फीस जमा करनी होगी। बीबीए (टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी) में विश्वविद्यालय ने 2026-27 सत्र के लिए 75 सीटें निर्धारित की हैं। सीट कन्फर्मेशन फीस जमा करने की अंतिम समय सीमा 8 सितंबर रात 12 बजे तक रहेगी। फीस जमा नहीं करने पर आवंटन प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed