फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   33 office-bearers honored for their contribution to the Swadeshi Vyapari Kumbh.

Lucknow News: स्वदेशी व्यापारी कुंभ में योगदान के लिए 33 पदाधिकारी सम्मानित

Tue, 08 Sep 2026 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
33 office-bearers honored for their contribution to the Swadeshi Vyapari Kumbh.
स्वदेशी व्यापारी कुंभ में योगदान के लिए 33 पदाधिकारी सम्मानित
लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि संगठन सिर्फ संगठन नहीं, बल्कि व्यापारी परिवार है। परिवार की समस्याओं का समाधान करना ही संगठन का उद्देश्य है और इसे सभी मिलकर हासिल करेंगे। वह सोमवार को विधायक निवास दारुलशफा में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने स्वदेशी व्यापारी कुंभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लखनऊ संयोजक समिति के 33 पदाधिकारियों और विशिष्ट व्यापारियों को सम्मानित किया। बंसल ने बताया कि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना को दिए गए मांग पत्र को उन्होंने तत्काल प्रेषित कर दिया है। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण का आग्रह किया है।
विज्ञापन


सम्मानित होने वालों में सुमित अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, अनुज गौतम, शुभम मौर्या, मुकेश कुमार नाग, ललित सक्सेना, पतंजलि यादव, सनत गुप्ता, मलखान सिंह, कामेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह, कजरा निगम, बीनू मिश्रा, बलजीत सिंह मोदी, आदित्य कमल सक्सेना, मुकेश साहू, विपिन अग्रवाल, वीरेंद्र वर्मा, रमेश शुक्ला, संजय निधि अग्रवाल, असीम चंद्रा, मनीष अवस्थी और अनूप गुप्ता प्रमुख रहे। समारोह में राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, आकाश गौतम, अश्वन वर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल, महामंत्री एकता अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed