{"_id":"69adde631be1684e9f09eab7","slug":"search-intensified-for-those-who-attempted-to-kidnap-a-teenager-suspects-seen-on-cctv-lucknow-news-c-13-knp1002-1635274-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किशोरी के अपहरण का प्रयास करने वालों की तलाश तेज, सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किशोरी के अपहरण का प्रयास करने वालों की तलाश तेज, सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध
Mon, 09 Mar 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध।
लखनऊ। फैजुल्लागंज में इनकम टैक्स कर्मी की नाबालिग बेटी के अपहरण का प्रयास करने वाले युवकों की मड़ियांव पुलिस तेजी से तलाश कर रही है। रविवार को घैला चौकी प्रभारी राजदीप चौधरी ने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़िता व परिजनों से बात की। पीड़िता के बताए हुलिए और कपड़ों के आधार पर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध दिखे हैं। पुलिस इनकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
इनकम टैक्स कर्मी की नाबालिग बेटी का शनिवार को मास्क लगाए दो युवकों ने अपहरण का प्रयास किया था। अमर उजाला ने रविवार के अंक में इस खबर को प्राथमिकता से प्रकाशित किया था। इसके बाद मड़ियांव पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस की जांच में घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में दो युवक नजर आए हैं, जिन्होंने पीड़िता के बताए हुए जैसे कपड़े पहन रखे हैं। पुलिस अब इन युवकों के बारे जानकारी जुटा रही है। एडिशनल इंस्पेक्टर मड़ियांव अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की गई है। मंदिर के पुजारी व अन्य लोगों से भी जानकारी ली गई है।
यह था मामला
इनकम टैक्स कर्मी की 15 वर्षीय बेटी शनिवार को घर से कुछ दूर स्थित मंदिर पूजा करने गई थी। लौटते समय मास्क लगाए दो युवकों ने उसका अपहरण करने का प्रयास किया। लेकिन आगे कोचिंग के छात्रों को देखकर पीड़िता को छोड़कर भाग निकले थे। छात्रा ने इस वर्ष हाईस्कूल का एग्जाम दिया है।