फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Search intensified for sixth accused involved in farmer's murder

Lucknow News: किसान की हत्या में शामिल छठे आरोपी की तलाश तेज

Wed, 10 Dec 2025 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Search intensified for sixth accused involved in farmer's murder
निगोहां। तीन सप्ताह से गुमशुदा दखिना गांव के किसान शिव प्रकाश उर्फ कबीर की हत्या के मामले में छठे आरोपी की पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। घटना में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस सोमवार को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

दखिना गांव के किसान शिव प्रकाश 15 नवंबर की शाम को लापता हो गए थे। पुलिस ने गांव के सुरेंद्र कुमार की तहरीर पर गुमशुदगी दर्जकर तलाश शुरू की थी। शिव प्रकाश के मोबाइल की डिटेल निकाली गई तो 16 नवंबर को लोकेशन उन्नाव के बीघापुर में पाटन गांव मिली। इसके बाद निगोहां पुलिस ने रायबरेली व उन्नाव की पुलिस से संपर्क किया तो बीघापुर पुलिस से पता चला कि एक पुरुष का अधजला शव बरामद हुआ है। शिनाख्त में शव शिव प्रकाश उर्फ कबीर का निकला था। उसकी हत्या के आरोप में नगराम थानाक्षेत्र के सुजीत कुमार श्रीवास्तव, पिंटू रावत, विनोद, नीरज कश्यप व राजकुमार को गिरफ्तार किया था। पुलिस नगराम के बिलिया मोहल्ला निवासी आरोपी दिलीप रावत की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया कि उसे पकड़ने के लिए सर्विलांस सहित पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed