फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Search for those sheltering terrorists intensifies in UP, over 250 Kashmiri doctors on radar

Delhi Blast: यूपी में आतंकियों को पनाह देने वालों की तलाश में तेजी, 250 से ज्यादा कश्मीरी डॉक्टर रडार पर

Sun, 23 Nov 2025 01:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Nov 2025 01:58 AM IST
सार

यूपी में आतंकियों के लोकल हाइडआउट्स (शरणगाहों) को तलाशा जा रहा है। प्रदेश में एजेंसियों के रडार पर 250 से अधिक कश्मीरी मूल के डॉक्टर और छात्र हैं, जिनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
Search for those sheltering terrorists intensifies in UP, over 250 Kashmiri doctors on radar
demo - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद माड्यूल द्वारा दिल्ली में बम विस्फोट की घटना को अंजाम देने के बाद यूपी में सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी जांच तेज कर दी है। खासकर आतंकियों के लोकल हाइडआउट्स (शरणगाहों) को तलाशा जा रहा है। प्रदेश में एजेंसियों के रडार पर 250 से अधिक कश्मीरी मूल के डॉक्टर और छात्र हैं, जिनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। वहीं आधा दर्जन से अधिक अल्पसंख्यक शैक्षिणिक संस्थान भी जांच के दायरे में हैं।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो फरीदाबाद माड्यूल का खुलासा होने के बाद आतंकियों का प्रदेश के कई जिलों से कनेक्शन सामने आ चुका है। खासतौर पर कश्मीर के निवासी ऐसे डॉक्टर जो प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में कार्यरत है अथवा मेडिकल की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उनका ब्योरा जुटाने के साथ गतिविधियां भी परखी जा रही है।
विज्ञापन


बीते सप्ताह तक इनकी संख्या करीबन 200 थी, जो अब बढ़कर 250 से अधिक हो चुकी है। वहीं निजी अस्पतालों में काम करने वाले कश्मीरी मूल के डॉक्टर भी जांच के दायरे में हैं। एटीएस ने उनके बारे में जानकारी जुटाने के बाद आपराधिक इतिहास खंगालने के लिए दस्तावेज जम्मू-कश्मीर पुलिस का सत्यापन के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधा दर्जन संस्थान भी राडार पर
वहीं दूसरी ओर फरीदाबाद में अल फलाह यूनिवर्सिटी पर कानूनी शिकंजा कसने के बाद प्रदेश में मेडिकल की शिक्षा देने वाले आधा दर्जन शैक्षणिक संस्थान भी जांच के दायरे में आ चुके हैं। एटीएस, एलआईयू और स्थानीय पुलिस इन संस्थानों में होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए है। साथ ही उनके वित्तीय प्रबंधन को भी जांच के दायरे में लाते हुए पड़ताल जारी है। इनमें से अधिकतर संस्थान पश्चिमी उप्र के हैं। वहीं राजधानी का एक संस्थान भी जांच के दायरे में आ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed