फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SE given command of 19 districts who sent fake investigation reports to officers in lucknow

UP News: फर्जी जांच रिपोर्ट के जनक अधीक्षण अभियंता को 19 जिलों की कमान, अफसरों को भेजी थी फेक रिपोर्ट

Sat, 17 Jan 2026 04:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Jan 2026 04:37 PM IST
सार

राजधानी में फर्जी जांच रिपोर्ट के जनक अधीक्षण अभियंता को 19 जिलों की कमान दी गई है। इसने अफसरों को फेक जांच रिपोर्ट भेजी थी। कार्रवाई के बजाय अनूप को 19 जिलों की कमान मिलने से हर कोई अचंभित है। आगे पढ़ें पूरा मामला...

विज्ञापन
SE given command of 19 districts who sent fake investigation reports to officers in lucknow
एसई को 19 जिलों की कमान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में प्रबंधन ने अधीक्षण अभियंता अनूप कुमार सिन्हा को सबसे कमाई वाली इकाई के 19 जिलों की कमान सौंप दी है। अनूप ने बिजली चालू करने के नाम पर उद्यमी का उत्पीड़न करने वाले जूनियर इंजीनियर को बचाने के लिए फर्जी जांच रिपोर्ट भेजी थी। यह रिपोर्ट किसी छोटे अधिकारी को नहीं बल्कि पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष और मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक को भेजी गई थी। कार्रवाई के बजाय अनूप को 19 जिलों की कमान मिलने से हर कोई अचंभित है।

विज्ञापन


मध्यांचल निगम प्रबंधन ने अनूप कुमार को अमौसी ज़ोन के अधीक्षण अभियंता वाणिज्य के पद से तबादला करते हुए मध्यांचल निगम के अधीक्षण अभियंता विद्युत कार्यशाला मंडल के पद पर तैनाती कर दी है। हालांकि इस मामले की कमेटी ने जांच की है।
विज्ञापन


मध्यांचल निगम प्रबंधन ने 16 जनवरी को अधीक्षण अभियंताओं के तबादले किए हैं। अनूप कुमार सिन्हा को अधीक्षण अभियंता यतेंद्र कुमार से विद्युत कार्यशाला मंडल की जिम्मेदारी वापस लेकर उनको है। अब यतेंद्र कुमार के पास सामग्री प्रबंधन इकाई की जिम्मेदारी बची है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनूप कुमार की जगह पर अमौसी जोन में रायबरेली के मंडल प्रथम के प्रशांत कुमार सिंह को अधीक्षण अभियंता वाणिज्य बनाया गया। जबकि रायबरेली में प्रशांत कुमार सिंह के हटाए जाने के बाद खाली पद की जिम्मेदारी मंडल द्वितीय के अधीक्षण अभियंता अविनाश को सौंपी गई। 


साथ ही, अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार सिंह का तबादला मध्यांचल निगम मुख्यालय से रायबरेली के प्रथम मंडल में किया गया था। लेकिन, बाद में इस आदेश को निरस्त कर दिया। इसके साथ ही अधीक्षण अभियंता ललित कुमार को बलरामपुर के मंडल से हटाकर मध्यांचल निगम मुख्यालय में निर्देशक वाणिज्य से संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed