{"_id":"6683d64fa29dde68a50e394e","slug":"sdm-of-fatehpur-khaga-tahsil-suspended-for-not-hearing-farmers-complain-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: किसान की फरियाद अनसुनी करना पड़ा भारी, फतेहपुर की खागा तहसील के एसडीएम निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: किसान की फरियाद अनसुनी करना पड़ा भारी, फतेहपुर की खागा तहसील के एसडीएम निलंबित
Tue, 02 Jul 2024 03:58 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 02 Jul 2024 03:58 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद एसडीएम को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसान की फरियाद अनसुनी करना फतेहपुर जिले की खागा तहसील के उपजिलाधिकारी को भारी पड़ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में एसडीएम आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद के लखनऊ कार्यालय से संबद्ध होंगे, इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
किसान की समस्या का ससमय एवं गंभीरतापूर्वक नहीं किया था निस्तारण
फतेहपुर के ग्राम पाई के किसान रविकरन सिंह ने 15 जून को संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील खागा में एसडीएम अतुल कुमार को भूमि विवाद संबंधी शिकायत प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद बोले- हिंदुओं का इतिहास गौरवशाली, राहुल गांधी ने हिंदू समाज के खिलाफ कुछ नहीं कहा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा के बहोरन लाल मौर्य ने एमएलसी के लिए दाखिल किया नामांकन, बोले - भाजपा पिछड़ों की सच्ची हितैषी
एसडीएम अतुल कुमार ने मामला गंभीर होने के बाद भी शिकायत का ससमय व गंभीरतापूर्वक निस्तारण नहीं किया था। ऐसे में मामले की जांच मंडलायुक्त प्रयागराज और पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र को सौंपी गयी। दोनों ही अधिकारियों ने अपनी जांच रिपोर्ट में एसडीएम अतुल कुमार को दोषी ठहराया।
इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फतेहपुर के तहसील खागा एसडीएम अतुल कुमार को निलंबित कर दिया।