{"_id":"6a1c9c62f8633f16360c8757","slug":"scooty-rider-killed-two-injured-in-truck-collision-lucknow-news-c-13-lko1070-1762265-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, दो घायल
Mon, 01 Jun 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
गोसाईंगंज। दुलारमऊ के पास किसान पथ की सर्विस रोड पर ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार प्रेम (30) की मौत हो गई। हादसे में उनके भाई ऋषि और साथी अमन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों बाराबंकी जिले में नकटा सहारिया के रहने वाले थे।
इंस्पेक्टर गोसाईंगंज दिलेश कुमार सिंह के अनुसार, प्रेम अपने भाई ऋषि और साथी अमन के साथ गोसाईंगंज के अंसल इलाके में किराये पर रहते थे। वे सभी निजी कंपनी में काम करते हैं। रविवार की छुट्टी होने के कारण तीनों एक स्कूटी से अपने गांव जा रहे थे। प्रेम स्कूटी चला रहे थे और उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। दुलारमऊ गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों कोे सीएचसी पहुंचाया। वहां से तीनों को पीजीआई स्थित अपेक्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान घायल प्रेम की मौत हो गई। पुलिस ने युवकों के परिजनों को खबर दी।
इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रक को कब्जे में और चालक व क्लीनर को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। हादसे में घायल प्रेम के सिर में गंभीर चोट लगी थी। वह हेलमेट लगाए होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी।