{"_id":"674c72bf5d2baa42a50f8aaa","slug":"scooty-rider-died-in-road-accident-lucknow-news-c-13-knp1002-975480-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गलत दिशा में आ रही बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गलत दिशा में आ रही बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
Sun, 01 Dec 2024 07:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 01 Dec 2024 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। माल इलाके में शनिवार देर शाम गलत दिशा में आ रही बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार मजदूर की मौत हो गई। सैरपुर इलाके में रविवार दोपहर ट्रक की चपेट में आने से दुकानदार की सांसें थम गईं। बिजली के बिल की मदद से पुलिस ने उनकी पहचान की।
माल के गुमसेना गांव निवासी रमेश कुमार (55) मजदूरी करते थे। उनके बेटे मनोज ने बताया कि पिता शनिवार देर शाम स्कूटी से मजदूरी करके लौट रहे थे। रामनगर इमलौली पुलिया के पास गलत दिशा में आ रही तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह घायल हो गए। पुलिस ने उनको ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया, वहां उनकी मौत हो गई। उनके मोबाइल फोन की मदद से पुलिस ने खबर परिजनों को दी। परिवार में पत्नी अनीता व तीन बच्चे हैं।
दुकानदार को ट्रक ने रौंदा, बिजली बिल से हुई पहचान
बीकेटी स्थित छठा मिल कमला बाद बड़ौली के रहने वाले नियाज मोहम्मद (62) घर के बाहर परचून की दुकान चलाते थे। उनके बेटे शब्बीर ने बताया कि रविवार दोपहर पिता अलीगंज स्थित अहिबरनपुर बिजलीघर में बिल जमाकर लौट रहे थे। आईआईएम तिराहे के पास वाहन से उतरकर पैदल घर जाने लगे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनको रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। बिजली बिल की मदद से पुलिस ने शव की पहचान की। परिवार में पत्नी शफीकुन, एक बेटी व दो बेटे हैं।