फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Scooty rider beats up cab driver, accuses him of robbing cash

Lucknow News: स्कूटी सवार ने कैब चालक को पीटा, नकदी लूटने का आरोप

Mon, 19 Jan 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 19 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider beats up cab driver, accuses him of robbing cash
लखनऊ। ठाकुरगंज के भूहर क्रॉसिंग के पास रहने वाले कैब चालक अमन मिश्रा को स्कूटी सवार ने पीट दिया। स्कूटी सवार पर कार से नकदी लूटने का भी आरोप है। कोर्ट के आदेश पर कैसरबाग पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

अमन के मुताबिक 15 अक्तूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे वह कार से हजरतगंज जा रहे थे। हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन गेट नंबर दो के सामने स्कूटी चालक ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि स्कूटी चालक उनसे गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर आरोपी ने उन्हें बुरी तरह से पीटा। यही नहीं, स्कूटी चालक ने उनकी कार का शीशा तोड़कर सीट पर रखे पर्स से 1500 रुपये लूट लिए। भीड़ बढ़ने पर आरोपी धमकाते हुए वहां से भाग निकला। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र के मुताबिक तफ्तीश में लूट की बात सामने नहीं आई है। अमन की कार स्कूटी से छू गई थी। इस कारण आरोपी ने उन्हें पीटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed