{"_id":"675609c3e348b0a90a0bfcd7","slug":"scooty-collides-with-flyover-divider-girl-dies-woman-injured-lucknow-news-c-13-1-lko1103-985654-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकराई स्कूटी, बच्ची की मौत, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकराई स्कूटी, बच्ची की मौत, महिला घायल
Mon, 09 Dec 2024 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के बुद्धेश्वर फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार महिला व बच्ची अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल महिला व बच्ची की पहचान नहीं हो सकी है।
इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे महिला व सात साल की बच्ची स्कूटी से बुद्धेश्वर से दुबग्गा की तरफ जा रही थीं। बुद्धेश्वर फ्लाईओवर पर अचानक महिला की स्कूटी अनियंत्रित होकर पुल की डिवाइडर से टकरा गई थी। पुलिस महिला की स्कूटी नंबर यूपी 70 डीएन 5897 की मदद से उसके मालिक के बारे में पता लगा रही है।