{"_id":"5f855eef8ebc3e9b804f24ad","slug":"schools-should-make-arrangements-to-rescue-from-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा बोले, विद्यालय प्रबंधन को ही करने होंगे कोरोना संक्रमण से बचाव के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा बोले, विद्यालय प्रबंधन को ही करने होंगे कोरोना संक्रमण से बचाव के इंतजाम
Tue, 13 Oct 2020 01:31 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 13 Oct 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में 19 अक्तूबर से खुलने जा रहे स्कूलों को कोरोना से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम खुद ही करना होगा। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने स्पष्ट करते हुए कहा कि फिलहाल इसके लिए बजट का कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
लिहाजा राजकीय विद्यालय अपने उपलब्ध बजट से ही कोरोना से बचाव के इंतजाम की व्यवस्था करेंगे। वहीं निजी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधन को स्वयं के स्तर से ही व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन
दरअसल, छोटे विद्यालय कोरोना महामारी के चलते नियमित रूप से शिक्षण शुल्क नहीं मिलने का मुद्दा उठाते हुए सैनिटाइजेशन व मास्क पर खर्च के लिए सरकार से मदद की मांग करने लगे हैं।
विज्ञापन
हालांकि, वित्तविहीन शिक्षक संघ के उमेश द्विवेदी ने कहा है विद्यार्थी स्कूल परिवार के अभिन्न अंग हैं। उनकी सुरक्षा के लिए विद्यालय के स्तर ही से हर संभव प्रयास किया जाएगा।