{"_id":"1785b2840782a353c270c0fb16b5f1cc","slug":"schools-infromation-on-just-one-click-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान्यता प्राप्त स्कूलों की जानकारी, बस एक क्लिक पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मान्यता प्राप्त स्कूलों की जानकारी, बस एक क्लिक पर
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 29 Aug 2014 03:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्षा एक से आठवीं तक के सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों की जानकारी अब एक क्लिक पर मिल सकेगी।
विज्ञापन
सूची में विद्यालय को मान्यता देने का वर्ष और बाकी ब्यौरा भी उपलब्ध होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण मणि त्रिपाठी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
राजधानी में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित 1839 सरकारी और 41 अनुदानित विद्यालय हैं।
मान्यता प्राप्त स्कूलों की संख्या करीब 2300 है। मान्यता प्राप्त विद्यालयों का ब्यौरा ऑनलाइन न होने का फायदा फर्जी स्कूल उठाते हैं।
अभिभावकों को भी इन स्कूलों की मान्यता संबंधी कोई जानकारी भी नहीं हो पाती है।
अब अमान्य विद्यालयों पर नकेल कसने के लिए जिले का बेसिक शिक्षा विभाग मान्यता प्राप्त अंग्रेजी व हिन्दी मीडियम स्कूलों की सूची ऑनलाइन करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
अमान्य विद्यालयों को बीएसए की ओर से नोटिस दी जाएगी। उसके बाद ऐसे स्कूलों से स्पष्टीकरण मांगकर कार्रवाई की जाएगी।