फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Schools are parepared to run classes

15 से कक्षाएं चलाने की तैयारी में स्कूल, पहले इन स्टूडेंट्स की शुरू होगी पढ़ाई

Fri, 02 Oct 2020 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 02 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Schools are parepared to run classes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के स्कूल संचालकों ने 15 अक्तूबर से दो पालियों में कक्षाएं चलाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहले कुछ दिन कक्षा 10 और 12 के छात्रों को बुलाया जाएगा। इसके बाद नौ और 11 के छात्रों की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी। ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी।

विज्ञापन


शासन ने अनलॉक-5 के तहत चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोलने की गाइडलाइन जारी की है। अनएडेड प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि शासन की सारी गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा। सुरक्षित माहौल दिया जाएगा। बताया कि 15 से 22 अक्तूबर तक कक्षा 10 और 12 की कक्षाएं चलेंगी।
विज्ञापन


इसके बाद 26 से नौ व 11 की कक्षाएं चलाई जाएंगी। वही छात्र स्कूल आएंगे, जिनके अभिभावक अनुमति देंगे। यदि कोई स्कूल अभी खोलने के पक्ष में नहीं है तो कोई दबाव नहीं रहेगा। छात्रों को मास्क पहनकर आना होगा और सैनिटाइजर लाना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

इन नियमों का करना होगा पालन

- 10 व 12 के छात्रों की पढ़ाई सुबह आठ से 11 बजे तक होगी। जबकि कक्षा नौ व 11 कक्षाएं दोपहर 12 से तीन बजे तक चलेंगी।
 - प्रवेश व निकासी के लिए दो गेट होंगे। अलग-अलग कक्षा के छात्र अलग-अलग गेट से प्रवेश करेंगे।
 - सैनिटाइजेशन चैंबर गेट व वॉशरूम के पास रहेगा। बगैर सैनिटाइजर व मास्क वाले छात्रों को लौटा दिया जाएगा।
- छात्रों समेत सभी स्टाफ की रोजाना थर्मल स्क्रीनिंग होगी।
- गेट पर 50 मीटर तक हर पांच मीटर पर गोले बनाए जाएंगे। एंट्री गेट से कॉरिडोर और कक्षा तक गोले बने रहेंगे।
 - एक कक्षा में 20 छात्र ही बैठेंगे। एक बेंच पर एक छात्र रहेगा और दो बेंचों के बीच की दूरी कम से कम तीन मीटर होगी
 -  डेस्क पर छात्र के नाम की स्लिप रहेगी।
 - सामूहिक गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। टिफिन और पानी की बोतल शेयर नहीं करेंगे।
 - कक्षा से बाहर जाने के लिए पास का प्रयोग किया जाएगा। एक बार में एक छात्र कक्षा के बाहर जा सकता है।
- सीसीटीवी से निगरानी होगी। पीटी शिक्षक, सहायक शिक्षक व समन्वयक निरीक्षण करेंगे।

फिर से खुलेंगे, सिनेमा हॉल, दुर्गा पूजा भी होगी

वहीं अनलॉक-5 में सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स 50 प्रतिशत सीटों के साथ खोले जाएंगे। 15 से सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, एंटरटेनमेंट पार्कों को खोला जाएगा। स्वीमिंग पूल्स को ट्रेनिंग के लिए खोला जाएगा। सिनेमा हॉल, थियेटर्स, मल्टीप्लेक्स को लेकर जल्द ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय गाइडलाइंस जारी करेगा। इस चरण में दुर्गा पूजा, नवरात्रि, दशहरा जैसे कई बड़े त्योहार होने वाले हैं। ऐसे में शासन की एसओपी के आधार पर त्योहारों को हर्षोल्लास से मनाने की अनुमति दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed