फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Schoolgirls returning from school molested, threatened when they protested

Lucknow News: स्कूल से लौट रहीं छात्राओं से छेड़छाड़, विरोध पर धमकाया

Sat, 19 Sep 2026 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 19 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Schoolgirls returning from school molested, threatened when they protested
गुडंबा। मड़ियांव इलाके में स्कूल से लौट रहीं तीन छात्राओं से शोहदों ने छेड़छाड़ की। छात्राओं के विरोध करने पर उन्हें धमकाया भी गया। छात्राओं का आरोप है कि मड़ियांव पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। मामला डीसीपी नॉर्थ तक पहुंचने पर पुलिस ने तीनों की शिकायत समाहित करके एफआईआर दर्ज की। इसमें तीन नामजद और अन्य अज्ञात आरोपी शामिल हैं।
विज्ञापन

एक 15 वर्षीय छात्रा की मां ने बताया कि बेटी और उसकी दो सहेलियां एक निजी स्कूल में पढ़ती हैं। आरोप है कि पल्टन कटरा निवासी अर्शलान अली, आकिब और चंदू अपने साथियों के साथ आए दिन छेड़छाड़ करते थे। 11 सितंबर की दोपहर करीब 3:25 बजे आरोपियों ने छात्राओं को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकले। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने बताया कि पुलिस ने चंदू को शांतिभंग में पकड़ा है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed