फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   School is running without Accrediation

एडेड कॉलेज में चलता मिला बिना मान्यता का अंग्रेजी माध्यम का स्कूल

Tue, 02 Jul 2019 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
School is running without Accrediation
डीएम ने जिस कॉलेज को गोद लिया, उसी में चल रहा बिना मान्यता का इंग्लिश मीडियम स्कूल
विज्ञापन

डीआईओएस के निरीक्षण में सामने आया मामला
सदर स्थित सहायता प्राप्त लखनऊ मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज को जिलाधिकारी ने गोद ले रखा है और इसी स्कूल के कैंपस में एक बिना मान्यता का निजी इंग्लिश मीडियम स्कूल चलता मिला। सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक के निरीक्षण के दौरान यह खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि इसके संचालन की पूर्व में वहां के किसी भी शिक्षक ने जानकारी नहीं दी। डीआईओएस ने स्कूल के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने के बाद पहले दिन सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने सदर स्थित लखनऊ मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। डीआईओएस ने बताया कि रफी अहमद किदवई स्मारक मॉन्टेसरी स्कूल के नाम पर नर्सरी से कक्षा आठ तक यह स्कूल संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके प्रिंसिपल से जब मान्यता संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो वह दिखा नहीं पाए।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि अनुदानित स्कूल परिसर में कोई दूसरा स्कूल संचालित नहीं किया जा सकता। उन्होंने छात्रों से भी बातचीत की। इस संबंध में संबंधित स्कूल प्रशासन को नोटिस जारी किया गया है। उनको स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed