Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   School chalo abhiyaan

आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे

Tue, 02 Jul 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
School chalo abhiyaan
बलरामपुर। जिले में मंगलवार को बालिका सुरक्षा एवं स्कूल चलो अभियान की धूम रही। बेसिक शिक्षा के अफसरों, शिक्षकों व विद्यार्थियों ने रैली में शामिल होकर शिक्षा की अलख जगाने के साथ-साथ बेटियों की सुरक्षा व स्वास्थ्य को भी तरजीह दी। लोगों से बच्चों को शिक्षित बनाने के साथ-साथ स्वास्थ्य व सुरक्षा पर भी ध्यान देने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने तुलसीपुर नगर में मंगलवार को मंदिर परिसर के गेट से बालिका सुरक्षा, स्कूल चलो व संचारी रोग नियंत्रण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महंत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों, बच्चों व जरुरतमंदों को सरकारी संसाधनों को हर स्तर पर पहुंचाने का प्रयास कर रही है। ईमानदारी के साथ सभी लोगों को समान रूप से सुविधाएं मिलनी शुरु हो गई है।
विज्ञापन

तुलसीपुर नगर में रैली का नेेतृत्व बीएसए हरिहर प्रसाद भारती, बीईओ तुलसीपुर महेंद्र कुमार, बीईओ गैसड़ी ह्रदयशंकर लाल श्रीवास्तव, बीईओ पचपेड़वा रामू प्रसाद, एबीआरसी अरुण कुमार मिश्र, राकेश श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह, एनपीआरसी राजेेश कुमार, सुरेंद्र योगी, धर्मेंद्र शुक्ल, राकेश मिश्र व सौरभ सिंह आदि ने किया। नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए रैली पुन: देवीपाटन मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में विद्यार्थियों ने गूंज के साथ नारे लगाए। स्वास्थ्य सुरक्षा सबको ज्ञान, आधी रोटी खाएंगे, रोज स्कूल जाएंगे, हर घर में चिराग जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा, मम्मी-पापा हमें पढ़ाओं, स्कूल चलकर नाम लिखाओ जैसे नारों से बच्चों ने लोगों को जागरूक किया।
देहात संवादसूत्र के अनुसार सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भैसहवाडीह में स्कूल चलो रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाएं कापी, किताब, ड्रेस, जूते-मोजे, स्कूल बैग व मध्याह्न भोजन आदि के बारे में जानकारी दी गई है। रैली का नेतृत्व इंचार्ज हेडमास्टर विमलेश, शिक्षिका प्रिया सिंह व शिक्षामित्र उर्मिला एवं कल्पना ने किया।

न्याय पंचायत चौधरीडीह पर प्रभारी तुलाराम गिरि के नेतृत्व में स्कूल चलो रैली निकाली गई। रैली में न्याय पंचायत के 23 प्राथमिक व छह उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रैली का नेतृत्व सुनील पाठक, शिवाकांत त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार, प्रमोद शुक्ला व कुलदीप आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed