फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Scheme for BJP membership campaign.

BJP लाई 'डिनर विद मोदी' स्कीम, जानिए क्या है खास?

Fri, 21 Nov 2014 05:19 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 21 Nov 2014 05:19 PM IST
विज्ञापन
Scheme for BJP membership campaign.

मार्केट में प्रोडक्ट की सेल्स को प्रमोट करने के फंडे को भाजपा अब संगठन में आजमाएगी। पार्टी एक लाख सदस्य बनाने वाले युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ डिनर का ऑफर दिया है।

विज्ञापन


50 हजार सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और 25 हजार सदस्य बनाने वाले को प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के साथ डिनर का मौका मिलेगा।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की गुरुवार को हुई बैठक में सबसे ज्यादा जोर सदस्यता अभियान और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर रहा। तय हुआ कि एक से पांच दिसंबर तक प्रदेश भर में विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान हर जिले में 50-50 कैंप लगाकर सदस्यता दी जाएगी। इसके लिए 90 लोगों को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


250 कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति-नीति का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें बतौर ट्रेनर पार्टी से जुड़ने वाले सदस्यों के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक कार्यकर्ता को 5000 सदस्य बनाने का लक्ष्य

Scheme for BJP membership campaign.

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील कुमार बंसल ने कहा कि सदस्यता अभियान में जो कार्यकर्ता अच्छा काम करेंगे, उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए बड़े नेताओं के साथ डिनर का मौका दिया जाएगा।

17 पदाधिकारियों को चेतावनी: प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने चेतावनी दी कि 17 जिलाध्यक्षों, क्षेत्रीय अध्यक्षों व प्रदेश पदाधिकारियों के खिलाफ शिकायतें मिली हैं। वे अपना कामकाज सुधार लें, वरना उन्हें हटाया जा सकता है।

उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम 5000 सदस्य बनाए। बैठक को भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने की।

तीन दिन में पांच लाख सदस्य बनाएगा महिला मोर्चा

Scheme for BJP membership campaign.

भाजपा महिला मोर्चा ने 10 से 12 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाकर पांच लाख सदस्य बनाने की घोषणा की है। गुरुवार को महिला मोर्चा की बैठक में यह फैसला किया गया।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन मंत्री सुनील बंसल ने मोर्चा की पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं को एक-एक बूथ की जिम्मेदारी दी जाएगी। सक्रिय सदस्य बनने के लिए उन्हें सौ-सौ सदस्य बनाने होंगे।

तीन दिसंबर को 90 संगठनात्मक जिलों में एक साथ महिला मोर्चा की बैठकें होंगी। इनमें 10, 11 एव 12 दिसंबर को चलाए जाने वाले विशेष सदस्यता अभियान की तैयारियों की रूपरेखा बनाई जाएगी।

24 से 30 नवंबर तक पूरे प्रदेश में विधानसभा सम्मेलन हो रहे हैं। इनमें महिला कार्यकर्ता भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। बैठक की अध्यक्षता कमलावती सिंह ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed