{"_id":"5f83558d8ebc3e9bcb6f167b","slug":"scarcity-of-seats-in-mumbai-trains-lko-city-news-lko544752996","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दशहरे पर मुंबई की ट्रेनों में मारामारी, विमानों का किराया भी बढ़ना शुरू, यहां पढ़ें- पूरी डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरे पर मुंबई की ट्रेनों में मारामारी, विमानों का किराया भी बढ़ना शुरू, यहां पढ़ें- पूरी डिटेल
Mon, 12 Oct 2020 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरे पर मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए सीटों की मारामारी शुरू हो गई है। पुष्पक, अवध एक्सप्रेस, कुशीनगर और गोरखपुर एलटीटी में वेटिंग से यात्री मायूस हैं। नई दिल्ली जाने वालों के लिए अभी भी सीटें खाली है। वहीं, विमानों का किराया भी बढ़ना शुरू हो गया है।
फाइल फोटो
दशहरा 25 अक्तूबर को है। इस दौरान लखनऊ से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए सीटों की मारामारी होगी। 23, 24 को 25 अक्तूबर को लखनऊ जंक्शन से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर क्लास में 99, 104, 105 और थर्ड एसी में 44, 31 और 27 वेटिंग है।
फाइल फोटो
- फोटो : Shutterstock
वहीं, कुशीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास में इन तारीखों पर 51, 44, 45 और थर्ड एसी में 9, 8 व 18 वेटिंग चल रही है। जबकि गोरखपुर एलटीटी के स्लीपर क्लास में 70, 73, 76 और थर्ड एसी में 24, 28, 21 वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
वहीं, मुंबई जाने वाले विमानों का किराया 4 से 5 हजार रुपये के बीच है। इसमें धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है। जबकि दिल्ली के विमानों का किराया दो से चार हजार के बीच है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
दिल्ली जाने के लिए अभी सीटें उपलब्ध
दशहरे पर लखनऊ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अभी मारामारी नहीं है। लखनऊ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास में 23, 24 को 25 अक्तूबर को 99, 76, 14 आरएसी और थर्ड एसी में 92, 97, 52 सीटें उपलब्ध हैं। ऐसे ही चारबाग से दिल्ली जाने वाली एसी स्पेशल की थर्ड एसी में 343, 351 और 347 सीटें खाली हैं जबकि शताब्दी एक्सप्रेस के चेयर कार में 847, 847, 863 और एग्जीक्यूटिव क्लास में 15, 17 व 15 सीटें रिक्त हैं।