{"_id":"6ad529c133d3b109ad025069","slug":"mobile-market-livens-up-earnings-potential-rings-out-lucknow-news-c-13-lko1070-1973064-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मोबाइल बाजार में रौनक बढ़ी, कमाई की घंटी बजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मोबाइल बाजार में रौनक बढ़ी, कमाई की घंटी बजी
विज्ञापन
मोबाइल की दुकान में जुटे ग्राहक।
लखनऊ। त्योहारी सीजन शुरू होते ही मोबाइल बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। व्यापारी मोबाइल खरीदने पर उपहार, कवर और डाटा ट्रांसफर की सुविधा देकर ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।
मोबाइल व्यापारियों के मुताबिक, पिछले छह महीने में मोबाइल की कीमतों में पांच से 15 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। आठ हजार रुपये वाला मोबाइल अब 12 हजार और 15 हजार रुपये वाला मोबाइल 22 से 24 हजार रुपये तक पहुंच गया है। व्यापारियों का कहना है कि कीमतें बढ़ने से कारोबार 30 से 35 प्रतिशत तक गिर गया था, लेकिन नवरात्र में बढ़कर 70 से 75 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
रविवार को भूतनाथ मार्केट, श्रीराम टावर और निशातगंज की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। व्यापारी सुनील अरोड़ा ने बताया कि बिक्री बढ़ी है। ग्राहकों को खरीदारी पर उपहार भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, व्यापारी रतन महगानी ने बताया कि नवरात्र शुरू होने के बाद बिक्री में तेजी आई है। ग्राहकों को हेडफोन, टेम्पर्ड ग्लास और डाटा ट्रांसफर की सुविधा दी जा रही है। दुकानों और ऑनलाइन बाजार में कीमतों का अंतर नहीं होने से उपहार और बेहतर सेवाओं के जरिये ग्राहकों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। व्यापारियों को दिवाली तक अच्छे कारोबार की उम्मीद है।