फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   scarcity of oxygen cylinder in kgmu

केजीएमयू के पल्मोनरी में नहीं है ऑक्सीजन सिलेंडर

Sun, 20 Apr 2014 05:12 AM IST
मनीष कुमार सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
मनीष कुमार सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 20 Apr 2014 05:12 AM IST
विज्ञापन
scarcity of oxygen cylinder in kgmu

केजीएमयू के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग में शनिवार को भी ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी दूर नहीं हो पाई।

विज्ञापन


आलम यह है कि पूरे दिन में दो-तीन मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर लगाए जाते हैं, लेकिन उनको बेड तक पहुंचाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।

वार्ड में भर्ती मरीज की तीमारदार ने बताया कि अगर सिलेंडर आधी रात को खत्म हो जाता है तो नए सिलेंडर पर नॉब कसवाने के लिए वार्ड ब्वाए को ढूंढना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि दिन में सुबह के समय गाड़ी आई थी और 25 सिलेंडर वार्ड के बाहर डालकर गई थी, लेकिन शाम चार बजे तक सिर्फ नौ सिलेंडर बचे थे, लेकिन दूसरी बार गाड़ी नहीं आई।
विज्ञापन


इससे वार्ड के बाहर खाली सिलेंडर का ढेर लगा है। दूसरे मरीज के तीमारदार ने बताया कि शाम सात बजे के बाद खुद ही ऑक्सीजन स्टोर से सिलेंडर लाते हैं और वार्ड ब्वाए सिर्फ नॉब कसता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीमारदारों की शिकायत है कि सबसे ज्यादा परेशानी विभाग के पहले तल पर भर्ती मरीजों को हो रही है, जिनको दिन भर में दो से तीन ऑक्सीजन सिलेंडर कंधे पर ढोना पड़ रहा है, लेकिन कोई उनकी मदद नहीं कर रहा है।


वहीं, केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जेडी रावत ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराया जा रहा है। मरीजों को बेड तक सिलेंडर पहुंचाने के लिए वार्ड ब्वाए तैनात किए गए हैं।

अगर उनकी कमी है या मदद नहीं कर रहे हैं तो उनको मरीजों की हर संभव मदद के लिए कहा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed