{"_id":"699383bc276b50a9aa0ff3bc","slug":"scan-the-qr-code-and-get-your-metro-tickets-from-home-lucknow-news-c-13-lko1070-1608358-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: क्यूआर कोड स्कैन करें और घर बैठे बनवाइए मेट्रो के टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: क्यूआर कोड स्कैन करें और घर बैठे बनवाइए मेट्रो के टिकट
विज्ञापन
मेट्रो के टिकट के लिए क्यूआर लॉन्च करते मेट्रो के अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्री अब घर बैठे टिकट बुक करवा सकेंगे। उन्हें टिकट के लिए मेट्रो स्टेशन पर कतार में नहीं लगना होगा। क्यूआर कोड से टिकट बुक करने की सुविधा का शुभारंभ सोमवार को एमडी सुशील कुमार ने हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में किया।
एमडी सुशील कुमार ने बताया कि नई सुविधा के तहत यात्री लखनऊ मेट्रो के आधिकारिक मोबाइल एप लखनऊ मेट्रो ऑफिशियल, टिकट वेंडिंग मशीन तथा टिकट काउंटर के माध्यम से क्यूआर टिकट आसानी से बुक कर सकेंगे। एप से टिकट बुक करने पर यात्रियों को उनके मोबाइल में डिजिटल रूप में क्यूआर टिकट मिल जाएगा। टिकट काउंटर एवं निर्धारित टिकट वेंडिंग मशीन से पेपर क्यूआर टिकट प्राप्त होगा। क्यूआर टिकट के जरिये सफर करने वाले यात्री मेट्रो स्टेशन के प्रवेश एवं निकास के दौरान पीली पट्टी से चिह्नित ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेट पर क्यूआर टिकट को स्कैन कर आ-जा सकेंगे। प्रवेश एवं निकास, दोनों ही समय क्यूआर टिकट को पीली पट्टी वाले गेट पर स्कैन करना होगा।
मेट्रो प्रशासन ने सभी मेट्रो स्टेशनों पर क्यूआर सपोर्ट करने वाली नई टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई हैं। प्रत्येक स्टेशन पर कम से कम एक क्यूआर सपोर्टेड टिकट वेंडिंग मशीन एवं एक क्यूआर सपोर्टेड टिकट काउंटर बनाया गया है। क्यूआर टिकट के लिए यूपीआई से भी भुगतान किया जा सकेगा। अन्य टिकट वेंडिंग मशीनों से पूर्व की भांति टोकन आधारित यात्रा की सुविधा जारी रहेगी। नई मशीनों पर क्यूआर सपोर्ट स्टिकर लगाए गए हैं, जिससे यात्री इन्हें आसानी से पहचान सकेंगे। लखनऊ मेट्रो में क्यूआर टिकट के साथ यात्रा करने वाले पहले यात्री वत्सल बरन बने। उन्होंने कहा कि घर बैठे टिकट बुक करने से समय बचा। अब यात्रा पहले से ज्यादा सरल हो जाएगी।
विज्ञापन
एनसीएमसी कार्ड की सुविधा जल्द
मेट्रो के यात्रियों का सफर और आसान बनाने के लिए जल्द ही कानपुर और आगरा की तर्ज पर लखनऊ में भी नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) की सुविधा शुरू की जाएगी। इससे यात्री देशभर की उन मेट्रो में भी यात्रा कर सकेंगे, जहां एनसीएमसी कार्ड की सुविधा है।