फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   scam in recruitment of operators

सिटी बस में परिचालकों की भर्ती पर उठाए सवाल, उपमुख्यमंत्री से शिकायत

Tue, 16 Nov 2021 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
scam in recruitment of operators
राजधानी की सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी में संविदा परिचालकों के 326 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पर प्रयागराज के आवेदक ने सवाल उठाते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या से मुलाकात कर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। आवेदक हिमांशु त्रिपाठी ने ‘अमर उजाला’ कार्यालय में आकर शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया कि कक्षा 12 में उसके 90.4 फीसदी अंक होने के बाद भी मेरिट सूची में उसका नाम नहीं है।
विज्ञापन

यहीं नहीं, मेरिट सूची में ऐसे भी आवेदक हैं, जिनकी जमा फीस का विवरण तक नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने इस शिकायत के बाद सिटी बस के प्रबंध निदेशक पीके बोस से जवाब मांगा है। उधर, प्रबंध निदेशक ने बताया कि हिमांशु ने ऑनलाइन आवेदन के दौरान सीसीसी को अटैच ही नहीं किया था, जिससे सूची से बाहर हो गया।
विज्ञापन

बाद में पूरी कराई औपचारिकताएं
यह भी आरोप लगाया कि कई ऐसे आवेदकों का चयन हुआ, जिनके दस्तावेज व फीस संबंधी औपचारिकताएं बाद में पूरी कराकर चयन किया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तो इसका खुलासा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरिट सूची में गड़बड़ी
उपमुख्यमंत्री को दिए पत्र में चयन प्रक्रिया में नौ खामियां गिनाई गईं, जिसमें मेरिट सूची में गड़गड़ी करने का भी आरोप है। मेरिट सूची के क्रमांक चार, पांच, छह पर रवि पांडेय, 44 व 45 पर शान-ए-आलम 85 व 86 पर नितिन श्रीवास्तव, 108 व 109 पर मनोज कुमार व 123 व 124 पर अमित कुमार का नाम दर्ज है। यानी मेरिट सूची में एक ही आवेदक का कई-कई बार नाम दर्ज है।

फैक्ट फाइल
326 कुल पद
1665 कुल आवेदक
147 सामान्य
16 ईडब्ल्यूएस
88 पिछड़े वर्ग
68 अनुसूचित
07 जनजाति
मेरिट सूची वेबसाइट से सीधे जारी हुआ डाटा
हिमांशु त्रिपाठी ने उपमुख्यमंत्री को जो विवरण सौंप कर नौ सवाल उठाएं हैं, वह सही नहीं हैं। यह विवरण वेबसाइट से सीधे जारी किया हुआ डाटा है, जो मेरिट लिस्ट नहीं है। बल्कि गलती से मेरिट सूची लिख गया। परिचालक पद पर चयन करने के लिए एक-एक आवेदक को बुला कर उसके दस्तावेजों की जांच करने के बाद चयन किया जा रहा है। चयन का 15 नवंबर अंतिम दिन था।
- पीके बोस, प्रबंध निदेशक लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed