फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   scam in NH wing of PWD

पीडब्ल्यूडी की एनएच विंग में एक और कारनामा, सड़क पर काम मंजूर नहीं, विज्ञापन पर खर्च कर दिए 28 लाख रुपये 

Mon, 22 Jun 2020 12:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 22 Jun 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
scam in NH wing of PWD
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

पीडब्ल्यूडी राजमार्ग विंग में हवा में सड़क मंजूर कराने का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा है कि एक और बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। तीन अलग-अलग ऐसे राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत और नवीनीकरण के टेंडर आमंत्रित कर लिए गए, जिसके काम स्वीकृत ही नहीं थे।

विज्ञापन


अब इन मामलों में तत्कालीन दो अधीक्षण अभियंता (एसई) और एक अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) को चार्ज शीट देने की तैयारी चल रही है। ये मामले अप्रैल 2017 से फरवरी 2018 के बीच के हैं। पीडब्ल्यूडी के रिकॉर्ड के मुताबिक राष्ट्रीय मार्ग वृत लखनऊ के अंतर्गत फरवरी 2018 में एनएच-727 (कुशीनगर से छपरा) के नवीनीकरण के लिए 14,38,564 रुपये की लागत से निविदा सूचनाएं जारी कराई गईं, जबकि यह काम सक्षम स्तर से स्वीकृत नहीं था।
विज्ञापन


इस सड़क के किलोमीटर 112- 130.400 और किलोमीटर 152.600-154 के बीच नवीनीकरण का यह कार्य होना बताया गया। इसी तरह से एनएच-29-ई पर पैच वर्क के लिए 6,38,808 रुपये और एनएच 28-बी पर पैच वर्क के लिए 7,67,331 रुपये का विज्ञापन दिया गया। कुल मिलाकर इन गैर अनुमोदित और गैर स्वीकृत कार्यों के विज्ञापन पर 28,44,703 रुपये खर्च किए गए। इस तरह से इंजीनियरों ने सरकारी राजस्व को नुकसान पंहुचाया। इन मामलों में दो पूर्व अधीक्षण अभियंता और एक अधिशासी अभियंता को आरोप पत्र देने की तैयारी चल रही है। दोनों अधीक्षण अभियंता अब सेवानिवृत हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed