फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Scam: IAS's father built a warehouse on government land

घोटाला: आईएएस के पिता ने सरकारी जमीन पर बनवाया वेयर हाउस, दबाव में प्रशासन ने नहीं की कार्रवाई

Fri, 18 Aug 2023 11:27 AM IST
रोहित मिश्र ज्ञान बिहारी मिश्र, अमर उजाला , लखनऊ
ज्ञान बिहारी मिश्र, अमर उजाला , लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 18 Aug 2023 11:27 AM IST
सार

प्रशासनिक अमला तमाशबीन बना रहा और सरकारी जमीन पर कब्जा हो गया। एक साल में यहां आलीशान वेयर हाउस बनकर तैयार हो गया, जहां आज भी निर्माण जारी है।

विज्ञापन
Scam: IAS's father built a warehouse on government land
सरकारी जमीन पर बनवाया वेयर हाउस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई का जिम्मा जिनके कंधों पर है, वही अफसर नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। राजधानी में तैनात एक आईएएस अफसर के पिता ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर वेयर हाउस बनवा लिया है।

विज्ञापन


आईएएस के पिता ने वर्ष 2020 में साझेदार के साथ मिलकर मोहनलालगंज तहसील के तहत सिसेंडी में दो प्लॉट खरीदे। इनके बीच में सरकारी जमीन (नाली/सुरक्षित श्रेणी की जमीन) थी। नियम ताक पर रखकर इस पर अवैध निर्माण शुरू कर दिया गया। तहसील प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी की तो पता चला कि जमीन आईएएस अफसर के पिता ने खरीदी है, इसलिए वे पीछे हट गए। प्रशासनिक अमला तमाशबीन बना रहा और सरकारी जमीन पर कब्जा हो गया। एक साल में यहां आलीशान वेयर हाउस बनकर तैयार हो गया, जहां आज भी निर्माण जारी है।
विज्ञापन


इंजीनियर पर हुई थी कार्रवाई, आईएएस का रसूख पड़ा भारी

खास बात यह है कि एलडीए के तत्कालीन चीफ इंजीनियर इंदु शेखर सिंह ने भी सिसेंडी इलाके में ही जमीन खरीदी थी। वर्ष 2022 में वह इस पर निर्माण करवा रहे थे। प्रशासन ने छानबीन की तो पता चला कि चीफ इंजीनियर सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण करवा रहे हैं। मामला तूल पकड़ा तो एफआइआर दर्ज करवाई गई। प्रशासन ने चीफ इंजीनियर का अवैध निर्माण ध्वस्त भी करवा दिया। हालांकि, बगल में ही आईएएस अफसर के पिता साझेदार के साथ सरकारी जमीन पर कब्जा करते रहे। यही नहीं, तहसील प्रशासन की मदद से उन्होंने भूमि परिवर्तन भी करवा लिया। सूत्रों के मुताबिक इस वेयर हाउस से लाखों का किराया वसूला जा रहा है। यही नहीं, इसकी फायर एनओसी तक नहीं ली गई। शेष जमीन पर चहारदीवारी खड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो क्या जमा नहीं की थी चालान की धनराशि

नियम के मुताबिक भूमि उपयोग परिवर्तन के लिए चालान की रकम जमा की जाती है। हालांकि, आईएएस के पिता ने जब जमीन परिवर्तन का आदेश कराया तो उसमें चालान या रकम का उल्लेख नहीं किया गया। सवाल है कि क्या आईएएस के दबाव में ऐसा किया गया या अफसर के पिता ने चालान की राशि ही नहीं जमा की? जांच के बाद ही जवाब सामने आ सकेगा।


सड़क से सटी जमीन की कीमत करोड़ों में

सिसेंडी से करीब डेढ़ किमी. दूर मुख्य मार्ग से सटी इस जमीन की कीमत करोड़ों में है। सड़क की चौड़ाई भी आठ मीटर से ज्यादा है। माना जा रहा है कि भविष्य में सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। यही वजह है कि वेयर हाउस का निर्माण सड़क से सटाकर नहीं किया गया है। सरकारी जमीन पर कब्जे के खेल में प्रशासन के कई अफसर शामिल हैं। प्रकरण की जांच होती है तो कई कर्मचारियों व अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed