फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Saw the work of SIR, reviewed the door-to-door survey

Lucknow News: एसआईआर का काम देखा, डोर-टू-डोर सर्वे की समीक्षा

Fri, 06 Feb 2026 03:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Saw the work of SIR, reviewed the door-to-door survey
लखनऊ। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे डोर-टू-डोर सर्वे की प्रगति जांचने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने बृहस्पतिवार को विस क्षेत्र 171-लखनऊ पश्चिम में औचक निरीक्षण किया। बूथ संख्या 426 के बीएलओ ने बताया कि 112 नोटिस जारी हुए थे, जिनकी सुनवाई पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही 32 फॉर्म-6 जमा कर उनका डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। बूथ संख्या 431 पर 195 नोटिस जारी हुए, जिनमें से 35 की सुनवाई बाकी है। 43 फॉर्म-6 जमा कर डिजिटाइज कर दिया गया है।
विज्ञापन


डीएम ने राजाजीपुरम ई ब्लॉक स्थित बूथ संख्या 426 व 431 तथा सी ब्लॉक के बूथ संख्या 398 के साथ जगन्नाथ प्रसाद साहू इंटर कॉलेज स्थित वीआरसी/सुनवाई केंद्र का जायजा लिया। सर्वे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए बीएलओ को दिशा-निर्देश दिए और जारी नोटिसों व उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। क्षेत्रीय लोगों से संवाद कर मतदाता सूची में नाम सत्यापित करने और पात्र नए वोटरों से फॉर्म-6 के माध्यम से नाम जुड़वाने की अपील की। अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय सतीश चंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed