फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Saw cut on elder brother's neck in shop dispute

Lucknow News: दुकान के विवाद में बड़े भाई की गर्दन पर मारी आरी

Thu, 12 Dec 2024 01:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 12 Dec 2024 01:01 PM IST
विज्ञापन
Saw cut on elder brother's neck in shop dispute
लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में दुकान के विवाद में बुधवार शाम युवक ने बड़े भाई की गर्दन पर आरी से हमला कर दिया। हमले में घायल बड़े भाई को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति के अनुसार बिजनौर के रहीमाबाद इलाके में राजकिशोर रहते हैं। उनके बड़े भाई प्रदीप कुमार (40) सरोजनीनगर के शांति नगर इलाके में परिवार संग रहते हैं। दोनाें की शांति नगर में पैतृक दुकान है, जो कुछ समय से बंद है। दुकान के लिए चल रहे विवाद के चलते दोनों ने अपना-अपना ताला दुकान पर लगा रखा है।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे प्रदीप दुकान के बाहर पहुंचे और वहीं बैठ गए। एक घंटे के बाद वह दुकान का ताला तोड़ने लगे। खबर पाकर राजकिशोर भी आ गए। कहासुनी के बाद राजकिशोर ने पास में पड़ी आरी उठाकर प्रदीप की गर्दन पर वार कर दिया। खून से लथपथ होकर प्रदीप गिर पड़े और राजकिशोर भाग गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed